5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां 8-10 बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट व फायरिंग, इतने लोग हुए घायल, मचा हडक़ंप

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 17, 2018

Firing In Neemrana Of Alwar

अलवर में यहां 8-10 बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट व फायरिंग, इतने लोग हुए घायल, मचा हडक़ंप

अलवर जिले के नीमराणा थाना क्षेत्र के रैवाणा गाँव में पूर्व पटवारी के घर मारपीट व हवाई फायरिंग करने का मामना सामने आया है। मारपीट में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई हैं। पीडि़त पूर्व पटवारी समुन्दर सिंह ने बताया कि उसके लडक़े की कल गांव में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जिसे लेकर आज दो गाडिय़ों में करीब 8-10 जनें आए और उनके घर मारपीट कर दी। मारपीट के साथ उन्होंने हवाई फायर भी किए। घायलों का बहरोड़ सीएचसी में उपचार जारी है।

नीमराणा थानाधिकारी अजय पुनिया ने बताया कि रैवाणां गांव निवासी समुंदर सिंह पुत्र मंगलराम यादव ने रविवार देर शाम को उनके व उनके परिजनों के साथ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस घटना की पुलिस जांच चल रही थी, दोनों पक्षों को थाने भी बुलाया था। आज फिर से समुंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 11 बजे दो गाडिय़ों मे करीब 10 जने आए और उनके ऊपर डंडे व रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में उनके घर में 4-5 जनों को चोट आई है।

उन्होंने बताया कि बदमाश उनसे मारपीट करने के बाद हवाई फायरिंग कर फरार हो गए। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची, तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। समुंदर सिंह का आरोप है कि जिन्होंने उनके ऊपर हमला किया, वे बदमाश हरियाणा से आए थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।