18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक परिवार के चार मासूम जिंदा जले, ट्रक के केबिन में खेलते वक्त आग लगी, चारों की मौत

अलवर जिले के अलावड़ा गांव के पास चौमा गांव में शनिवार को खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। इस दौरान ट्रक के अंदर खेल रहे चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

May 09, 2021

Four children innocent burnt alive in alwar

अलवर। अलवर जिले के अलावड़ा गांव के पास चौमा गांव में शनिवार को खड़े ट्रक में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। इस दौरान ट्रक के अंदर खेल रहे चार बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। चारों बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह बच्चे एक ही परिवार के थे। आग से झुलसकर अमान, शाहरुख, अर्जी और फैजान की मौत हो गई। घटना के वक्त आग का किसी ने वीडियो बना लिया जिसमें बेहद गंभीर मंजर दिख रहा है। मदर्स डे के दिन बच्चों को खोकर उनकी माताओं का रो रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम छा गया है।

शार्ट सर्किट से लगी आग
बच्चे अपने मामा के ट्रक के केबिन में खेलने के लिए चढ़े थे। अंदर से केबिन लॉक हो गया। जानकारी के अनुसार केबिन में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग के बाद बच्चे खिड़की नहीं खोल सके और अंदर ही तड़पकर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि केबिन के अंदर कैन में पेट्रोल रखा था, जिसके कारण आग फैल गई।

धुआं देखकर ग्रामीणों को घटना का पता लगा। लोगों ने पानी और मिट्टी फेंककर आग बुझाई। इसके बाद 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलसे बच्चों को बाहर निकाला गया व अलवर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर बच्चों को जयपुर रेफर किया गया। अस्पताल से रात करीब नौ बजे ही बच्चों को रेफर कर दिया गया था, जिन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दो बच्चे अलवर के निजी अस्पताल में भर्ती थे। उनमें से भी एक ने दम तोड़ दिया। चौथे बच्चे ने सुबह दम तोड़ दिया।