6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर से 1 जून को लापता हुई फ्रांसीसी पर्यटक अलवर में मिली, इतने दिन करती रही यह काम

अजमेर से एक जून को लापता हुई फ्रंासीसी पर्यटक अलवर के भिवाड़ी में मिली है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 15, 2018

French tourist lost from ajmer found in bhiwadi alwar

अजमेर से 1 जून को लापता हुई फ्रांसीसी पर्यटक अलवर में मिली, इतने दिन करती रही यह काम

अलवर. अजमेर के पुष्कर से एक जून को लापता हुई फ्रांसीसी महिला पर्यटक 21 वर्षीय गाएली शोउतो आखिर अलवर के भिवाड़ी क्षेत्र के चौपानकी में मिल गई। वह चौपानकी के सारेकला इन्दौर रोड स्थित ज्योति आर्गेनिक फार्म हाउस में रह रही थी। पुलिस ने विदेशी महिला पर्यटक के मिलने की सूचना स्टेट कंट्रोल रूम को दे दी है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी पुष्पेन्द्र सोलंकी ने बताया कि एक जून को पुष्कर से फ्रांसीसी महिला पर्यटक बस में सवार होकर धारूहेड़ा आई।

यहां से वह इन्दौर रोड स्थित ज्योति आर्गेनिक फार्म हाउस पहुंची। पूछताछ में विदेशी महिला पर्यटक ने बताया कि मार्च माह में उसके दो परिचित सारा व लुईस इस फार्म हाउस पर आए थे और करीब तीन हफ्ता रुके थे। उसे उनके जरिये ही इस फार्म हाउस का पता चला। पुलिस ने बताया कि आने से पहले विदेशी महिला पर्यटक ने फार्म हाउस संचालिका को मेल भी किया। इस पर संचालिका ने उसे बताया कि अभी यहां गर्मी बहुत है। इस पर महिला पर्यटक ने कहा कि वह इस मौसम में आर्गेनिक खेती के बारे में सीखना चाहती है।

माता-पिता को किया था मैसेज

चौपानकी स्थित फार्म हाउस आने से पहले फ्रांसीसी महिला पर्यटक ने अपने पिता को व्हाट्स अप पर मैसेज भी किया था। पुलिस के अनुसार संभवतया उन्होंने मैसेज नहीं देखा और उसके लापता होने की सूचना एम्बेसी को कर दी। विदेशी महिला पर्यटक ने पुलिस को बताया कि वह बस से धारूहेड़ा पहुंची। यहां से उसने फार्म हाउस की संचालिका को फोन किया। इस पर फार्म हाउस का कर्मचारी मौके पर पहुंचा और उसे लेकर फार्म हाउस आया। विदेशी महिला ने बताया कि वह अपनी मर्जी से यहां घूमने आई है और कुछ दिन और यहां रहना चाहती है।

विदेशी महिला पर्यटक के लापता होने का मैसेज मिला था। इस पर बुधवार देर रात होटल, धर्मशाला, सराय आदि को सर्च कराया गया। गुरुवार को चौपानकी के एक फार्म हाउस के चौकीदार ने विदेशी महिला पर्यटक के चेहरे से मिलती-जुलती महिला के ठहरने की सूचना दी। विदेशी महिला की उसके परिजनों से बात कराई गई। वह सुरक्षित व स्वस्थ है। अजमेर पुलिस को भी सूचना दे दी गई है। फार्म हाउस संचालिका के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसने सी-फार्म नहीं भरा।

राहुल प्रकाश, जिला पुलिस अधीक्षक अलवर।