5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक साथ उठी एक परिवार के आठ लोगों की अर्थी, आंसू नहीं रोक पाए हजारों लोग

कन्नौज में एक परिवार के आठ लोगों की मौत के बाद उनकी अर्थी एक साथ उठी। पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 12, 2018

Funeral of eight people died in road accident in kannauj

एक साथ उठी एक परिवार के आठ लोगों की अर्थी, आंसू नहीं रोक पाए हजारों लोग

अलवर के बानसूर के एक ही परिवार के आठ लोगों की कन्नौज में एक सडक़ दुघर्टना में मौत हो गई। परिवार मन्नत पूरी होने के बाद दर्शन करने गए थे, लेकिन वे जिंदा नहीं लौट सके। उनके मृत शरीर को गुरुवार सुबह 10 बजे गांव में लाया गया। मृतकों को लेने गए लोग मृतकों के शरीर को लेकर रात 1 बजे कन्नौज से रवाना हुए थे। इन सभी लोगों को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गई। एक साथ आठ अर्थियां देख हर कोई सहम उठा। पूरे गांव में शोक का माहौल है। किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

गांव में नहीं जले चूल्हे

बानसूर क्षेत्र के रतनपुरा बालावास गांव में 8 लोगों की मौत की खबर के बाद मातम पसर गया। गांव में कल सुबह से चूल्हे नहीं जले। आस-पास के कई गांव शोक में हैं।

दो जनों का चल रहा इलाज

सडक़ दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो जनें घायल हो गए। दोनों का कानपुर मेडिकल कॉलेज मे इलाज चल रहा है। जिसमें से एक गंभीर हालत में है। लोग गंभीर घायलों के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

ये हैं मृतक

ख्यालीराम पुत्र मोठूराम यादव (80), संतोष पत्नी घासीराम (55), राजू पुत्र घासीराम (32), अनिल पुत्र घासीराम (22) व शालु (6) पुत्री राजू एक ही परिवार के हैं। वहीं राजू पुत्र रामजीलाल यादव (40) सुनीता पत्नी विक्रम (25) ये दोनों एक ही परिवार के हंै। एक अन्य परिवार की महिला विद्या पत्नी उमराव (62) की मौत हो गई।
ये हुए घायल : अंकित पुत्र राजू (11), साहिल पुत्र राजू (5) तथा गाड़ी चालक पप्पू पुत्र सुल्तान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका उपचार कानपुर के अस्पताल में चल रहा है।

3 हजार लोग थे मौजूद

मृतकों की अंतिम यात्रा मे आस-पास के कई गांवों के करीब 3 हजार लोग शामिल हुए। लोगों के साथ कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मृतकों के परिवार का ढांढ़स बंधाने पहुंचे।