5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अंतरराष्ट्रीय गिरोह घोड़ासन के शातिर चोरों के साथ अलवर पुलिस ने किया ऐसा, इतने दिन की रिमांड पर भेजा, सामने आएंगे कई राज

अलवर सहित देशभर में मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली घोड़ासन गैंग को न्यायालय ने रिमांड पर भेजा है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 20, 2019

Ghodasan Gang Sent On Remand By Alwar Court

अंतरराष्ट्रीय गिरोह घोड़ासन के शातिर चोरों के साथ अलवर पुलिस ने किया ऐसा, इतने दिन की रिमांड पर भेजा, सामने आएंगे कई राज

पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित मोबाइल शोरूम में चोरी के प्रकरण में गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय चोर गिरोह के छह आरोपियों को मंगलवार को कोतवाली थाना पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। कोतवाल जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि 13 फरवरी की तडक़े पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित जीएलएस सेल्स कॉरपोरेशन मोबाइल शोरूम का शटर काटकर चोर लाखों रुपए के मोबाइल पार कर ले गए थे।

प्रकरण में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय शटर कटवा/ चादर/ घोड़ासन गैंग के सरगना समीर उर्फ चेलवा उर्फ सनम पुत्र मोहम्मद मुस्तीफा दीवान निवासी घोड़ासन-बिहार, मीराज अंसारी पुत्र नईम अंसारी निवासी अठमूहन-बिहार, लालबाबू पुत्र विष्णु महातो निवासी अशोगी-बिहार, वाजूल अंसारी पुत्र अहमा अंसारी निवासी जुलगांवा-बिहार, सिराज अंसारी पुत्र नईम अंसारी निवासी अठमूहन-बिहार और रियाज आलम पुत्र नईम अंसारी अठमूहन- बिहार को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के कब्जे से 18 मोबाइल भी बरामद किए गए। सभी आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।