5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, फोन कर परिजनों को बताई आपबीती

किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के गांव के स्कूल में 12वीं के विदाई समारोह कार्यक्रम के बाद वापस घर लौट रही स्कूली बालिकाओं से कुछ लोगों द्वारा अश्लील हरकतें की जिसको लेकर बालिकाओं के पिता ने किशनगढ़ बास थाने में मामला दर्ज कराया है।

2 min read
Google source verification
vfggch.jpg

किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के गांव के स्कूल में 12वीं के विदाई समारोह कार्यक्रम के बाद वापस घर लौट रही स्कूली बालिकाओं से कुछ लोगों द्वारा अश्लील हरकतें की जिसको लेकर बालिकाओं के पिता ने किशनगढ़ बास थाने में मामला दर्ज कराया है।

तीन नामजद समेत अन्य पर मामला दर्ज

रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटियां अपनी 10-12 सहेलियों के साथ वापस घर लौट रही थी। तभी स्कूल और घर के बीच में स्थित एक पनीर के कारखाने से 6-7 लोग बाहर आए और उनके साथ अश्लील हरकतें करते हुए उन्हें कारखाने के अंदर ले गए। जहां उन्होंने दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

बालिकाओं ने किसी तरह अपने परिजनों के पास कॉल किया। उसके बाद गांव वालों के साथ परिजन पनीर के कारखाने पर पहुंच गए। परिजनों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना को लेकर बालिकाओं के पिता ने आसिफ पुत्र हसन, फरिश पुत्र जमशेद और शकील समेत 6-7 लोगों के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया है।

बालिकाओं ने बताया पूरा घटनाक्रम

बालिकाओं ने बताया कि वह अपने स्कूल से अपने घर जा रही थी। रास्ते में पनीर की फैक्ट्री है जिसमें कई लोग कार्यरत हैं। अशिफ पुत्र हसन, फरिश पुत्र जमशेद और शकील समेत 6-7 लोग थे। उन्होंने लड़कियों को घेर लिया और गालियां देने लगे। आशिफ ने एक लड़की का हाथ पकड़कर खींचा और सकिल ने दूसरी को पकड़ लिया और उसे नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने सभी लड़कियों के साथ बदतमीजी की।

आरोपियों ने कहा कि इन लड़कियों को अन्दर फैक्ट्री में ले चलो, किसी को पता नहीं चलेगा। आज विदाई समारोह था, उनमें से एक बालिका के पास फोन था। उसने अपनी दादी को फोन किया। जिसके बाद बालिकाओं के परिजन गांव के लोगों के साथ आ गए। उनके पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारम्भ कर दी है।

पुलिस उपाधीक्षक वृत किशनगढ़ बास ने बताया कि स्कूली बालिकाओं से कुछ लोगों द्वारा अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ का मामला थाने मे दर्ज हुआ है जिसमें तीन नामजद आरोपियों सहित अन्य तीन-चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। मामले जांच की जा रही है आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।