Give-up Scheme Update : अलवर में गुड न्यूज। गिव-अप योजना असरकारी साबित हो रही है। अलवर में अब तक करीब 10 हजार लोगों ने योजना का लाभ लेना छोड़ा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन का लाभ सक्षम लोग भी उठा रहे हैं। यह स्वेच्छा से इस योजना का लाभ छोड़ें, इसी को देखते हुए गिव-अप योजना चलाई गई। 30 अप्रेल गिव-अप योजना की लॉस्ट डेट है।