4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में मकर संक्रांति पर खुले गौ सेवा केन्द्र, गो सेवकों का भी किया जाएगा सम्मान

अलवर में मकर संक्रान्ति के मौके पर गोसेवा केन्द्र बनाए गए हैं। मकर संक्रान्ति के मौके पर गो सेवकों का सम्मान किया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 14, 2019

Go Seva Kendra Open In Alwar On Occasion Of Makar Sankranti

अलवर में मकर संक्रांति पर खुले गौ सेवा केन्द्र, गो सेवकों का भी किया जाएगा सम्मान

अलवर-रामगढ़ मार्ग स्थित श्री दिगम्बर जैन सुधासागर गौशाला मेें पल रही करीब 500 गायों व इसी परिसर में नवनिर्मित 51 फीट ऊंचे पक्षी आश्रय गृह में पल रहे हजारों पक्षियों के चुग्गे के लिए धन संग्रह के लिए मकर संक्रान्ति पर सुधासागर गौशाला समिति की ओर से दान संग्रह केन्द्र स्थापित किए गए हैं। यह धन संग्रह केन्द्र शहर के मध्य होप सर्कस के पास स्थित वीर चौक में खोला गया है। गौशाला समिति के संरक्षक बच्चू सिंह जैन ने बताया कि वीरचौक में आयोजित इस शिविर में 14 जनवरी को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक दानराशि संग्रह की व्यवस्था की जाएगी साथ ही गायों के लिए खल, हरा चारा,बाजरा,मक्का, गुड़ आदि सामग्री भी एकत्रित की जाएगी।

मंत्री अनिल जैन ने बताया कि संग्रह केन्द्र पर दोपहर एक बजे गौसेवकों का सम्मान भी किया जाएगा। मधुसूदन गौ सेवा संस्थान गोकुल गोशाला कटोरी वाला तिबारा की ओर से शहर में चारा संग्रह के लिए शिविर लगाए गए हैं। ट्रस्ट के सचिव हरिओम सोमवंशी ने बताया कि 14 व 15 जनवरी को वेंकटेश बालाजी दिव्य धाम, रामकिशन कॉलोनी , काला कुआं , जयकिशन की कोठी, स्कीम नंबर दो, तहसील के सामने आदि जगहों पर शिविर लगाए गए हैं। यहां मिलने वाला दान गोशालाओं में दिया जाएगा।