4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, रात को आया तेज आंधड़, तापमान में आई गिरावट

अलवर में शुक्रवार शाम बारिश आई, इसके बाद रात को तेज अंधड़ आया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 06, 2019

Good Weather After Rain In Alwar

अलवर में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना, रात को आया तेज आंधड़, तापमान में आई गिरावट

अलवर. अलवर जिले में शुक्रवार दोपहर मौसम ने अचानक पलटी खाई। अचानक ही आसमान में बादल छा गए। घने बादलों के कारण अंधेरा छा गया। शाम को हल्की बरसात से मौसम सुहावना हो गया। वहीं रात को करीब डेढ़ घंटे तक जिले के कई क्षेत्रों में तेज अंधड़ आया।

सुबह तेज धूप खिलने से दोपहर तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच गया। दोपहर एक बजे झुलसा देने वाली तेज धूप थी। थोड़ी देर बाद ही आसमान में बादल छाने लगे और तेज हवा बहने लगी। करीब साढ़े तीन बजे आसमान से बादलों की गडगड़़ाहट सुनाई पडऩे लगी। शाम चार बजे बाद 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाओं से आंधी का अहसास हुआ। इसके बाद हल्की बरसात हुई। जिले के थानागाजी और मुंडावर क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बरसात से तापमान में कमी आ गई, शाम 6 बजे तापमान गिरकर 32 डिग्री पर आ गया। तेज गर्मी से झुलस रहे लोगों ने बरसात से राहत की सांस ली। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा।

अन्नदाता की चिंता बढ़ी

जिले में सरसों की फसल लगभग कट चुकी है, लेकिन गेहूं की फसल पक रही है। जिसके आंधी व बरसात की वजह से खेत में गिरने की आशंका है। ऐसा हुआ तो गेहूं के दाने की गुणवत्ता प्रभावित होगी। इस बार अलवर जिले में 2 लाख 25 हजार हैक्टेयर में गेहूं की बुवाई हुई थी। अलवर शहर व खैरथल सहित कई स्थानों पर देर रात को तेज अंधड आया जिससे वाहन चलाना ही मुश्किल हो गया। इस अधंड से शहर में कई स्थानों पर बिजली भी गुल हो गई। इस अधंड का प्रभाव ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक देखा गया।