7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू, सरसों का इंतजार

जिले में सरकारी खरीद के लिए बनाए 44 केन्द्र, इसमें 15 एफसीआई के शामिल
2 min read
Google source verification

अलवर

image

mohit bawaliya

Mar 11, 2024

गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू, सरसों का इंतजार

गेहूं की सरकारी खरीद हुई शुरू, सरसों का इंतजार

गेहूं की सरकारी खरीद रविवार से शुरू हो गई। यह खरीद 30 जून तक चलेगी। हालांकि अभी तक गेहूं की कटाई का काम शुरू नहीं हुआ है, ऐसे में मार्च के अंत तक खरीद का काम परवान चढ़ेगा। उधर, जिले में सरसों की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन अभी तक इसकी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। सरसों में नमी की वजह से इसकी खरीद अगले महीने तक शुरू होने की संभावना है। इस बार अलवर जिले में 92 से 93 हजर मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खरीद के लिए विभाग ने जिलेभर में 44 केन्द्र चिन्ह्त किए हैं। इसमें से 15 गेहूं खरीद केन्द्र एफसीआई के शामिल हैं।

गेहूं पर पौने तीन सौ रुपए ज्यादा मिलेंगे

सरकार समर्थन मूल्य पर गेहूं 2,400 रुपए, सरसों 5,650 और चना 5,440 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदेगी। ऐसे में सरकारी खरीद पर गत वर्ष की तुलना में किसानों को गेहूं पर पौने तीन सौ रुपए, सरसों पर 105 और चना बेचने पर 200 रुपए प्रति क्विंटल पर ज्यादा मिलेंगे। वहीं, अलवर जिले में सरकारी खरीद के लिए अब तक केवल 350 किसानों ने ही आवेदन किया है। इस बार किसान सरकारी खरीद में अपनी रूचि नहीं दिखा रहे है। सरसों व चने की खरीद एक अप्रेल से शुरू की जाएगी। इसके लिए किसानों को पहलेे ई-मित्र पर जाकर ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा।

पिछली बार 2,125 रुपए में हुई थी गेहूं खरीद

पिछले साल 2,125 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की सरकारी खरीद हुई थी। इस बार सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2,275 रुपए निर्धारित किया है। इसके साथ ही प्रति क्विंटल पर 125 रुपए बोनस अलग से दिया जाएगा। इसी तरह 5,450 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से सरसों व 5,335 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से चने की सरकारी खरीद हुई थी। वहीं, सरसों की सरकारी खरीद के लिए 18 मार्च को टेंडर शुरू होंगे। उसके बाद सरसों की खरीद प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जिले में संचालित सरकारी खरीद के केन्द्रों पर किसानों को अपनी फसल लानी चाहिए। इसके लिए अधिक से अधिक किसान पंजीयन करें। सरसों की सरकारी खरीद जल्द हो जाएगी।

के.के. मीना, मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम