6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में भी दिख सकता है गुर्जर आंदोलन का असर, चक्काजाम करने का लिया निर्णय, बैंसला को दिया समर्थन

राजस्थान में गुर्जर आंदोलन का अलवर जिले पर असर दिख सकता है, यहां के गुर्जरों ने बैंसला को समर्थन देने का एलान किया।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 11, 2019

Gurjar Aandolan : Alwar Gurjar Community Support Kirodi Bainsla

अलवर में भी दिख सकता है गुर्जर आंदोलन का असर, चक्काजाम करने का लिया निर्णय, बैंसला को दिया समर्थन

राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे गुर्जरों को भिवाड़ी गुर्जर समाज ने समर्थन दिया है। भिवाड़ी गुर्जर समाज की रविवार को सेवाराम दायमा की अध्यक्षता में बाबा मोहनराम गोशाला में हुई बैठक में ’योति जलाकर बाबा मोहनराम से गुर्जर आरक्षण का जल्द समाधान करने की प्रार्थना की गई।
बैठक में भिवाड़ी गुर्जर समाज की ओर से डॉ. किरोड़ीलाल बैंसला का समर्थन करते हुए उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की रणनीति तैयार करने की घोषणा की गई। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन में जन-धन की क्षति नहीं हो तथा आमजन को नुकसान नहीं पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखने का संकल्प जताया गया। रा’य सरकार की ओर से जल्द ही समाधान नहीं किया गया तो जरूरत पडऩे पर भिवाड़ी क्षेत्र के सर्वसमाज के लोगों व उद्योगपतियों के साथ मिलकर भिवाड़ी में चक्काजाम करने का निर्णय किया गया।
बैठक में आंदोलन के दौरान भिवाड़ी के सभी बॉर्डर सीज करने का निर्णय किया गया। बैठक में एडवोकेट सूबेसिंह पार्षद, सुरेंद्र सुल्तान, होराम प्रधान, प्रदीप बेदी, अभय विधूड़ी, करण विधूड़ी, राजेंद्र दायमा, बिल्लू, रघुवीर बोकन आदि उपस्थित थे।