4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर
भाजपा के रोड शो में ज्ञानदेव आहूजा ने लगाए ठुमके, भांगड़ा कर दूसरे नेताओं को भी नचाया, देखें वीडियो
Play video

भाजपा के रोड शो में ज्ञानदेव आहूजा ने लगाए ठुमके, भांगड़ा कर दूसरे नेताओं को भी नचाया, देखें वीडियो

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा चुनाव प्रचार के दौरान ढोल व डीजे पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं।
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Jan 26, 2019

अपने बयानों व हिंदूवादी छवि को लेकर चर्चाओं में रहने वालेे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा का नया रूप देखने को मिल रहा है। ज्ञानदेव आहूजा इन दिनों रामगढ़ चुनाव प्रचार के दौरान ढोल व डीजे पर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। भाजपा ने रोड शो में ज्ञानदेव आहूजा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुखवंत सिंह ने रामगढ़ क्षेत्र में लोगों से जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। रोड शो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानदेव आहूजा ने कार्यकर्ताओं के साथ मुख्य बाजार व स्टेज पर जमकर डांस किया। रोड शो अनाज मंडी से प्रारंभ होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से निकला।

ज्ञानदेव आहूजा इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की गौरव यात्रा के दौरान भी स्टेज पर नाचे थे, वहीं प्रधानमंत्री मोदी की अलवर में जनसभा के दौरान भी उनका स्टेज पर किया डांस काफी चर्चाओं में रहा था। अब रामगढ़ क्षेत्र में भी आहूजा रोड शो में डांस कर रहे हैं, उनके साथ भाजपा के अन्य नेता भी डांस में शामिल हो रहे हैं। पंजाबी गानों पर झूमते हुए ज्ञानदेव आहूजा अपने साथ अन्य साथियों को भी नाचते हुए वीडियो में नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अलवर शहर विधायक संजय शर्मा व भाजपा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी डांस करते हुए दिखाई दिए।