4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में गरजे ‘हनुमान’, बोले किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, साथ ही कर डाला यह बड़ा एलान

Hanuman Beniwal Rally In Alwar
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 03, 2018

Hanuman Beniwal Addressed Rally In Kathumar Alwar

अलवर में गरजे 'हनुमान', बोले किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा, साथ ही कर डाला यह बड़ा एलान

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक मोर्चा के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने रविवार को कठूमर के जीएसआई स्कूल के मैदान पर पार्टी प्रत्याशी नरसी किराड़ के समर्थन में आयोजित जनसभा में कांग्रेस व भाजपा को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरा। उन्होंने भाजपा को भ्रष्टाचार की जननी और कांग्रेस को इसका पोषक बताया।

सभी में बेनीवाल ने कहा कि इस चुनाव के बाद कांग्रेस व भाजपा के कुशासन का अंत होगा और हम सभी मिल कर नया राजस्थान बनाएंगे। इस चुनाव में किसान का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा। बेनीवाल ने चुनाव परिणाम उनके पक्ष में नहीं आने पर किसी भी पार्टी का समर्थन नहीं करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी किराड को जिता कर भेजो, मंत्री बनाकर क्षेत्र का विकास कराने की जिम्मेदारी मेरी है। बेनीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी 36 कौमों की पार्टी है। सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। इस मौके पर पार्टी प्रत्याशी नरसी ने आमजन से क्षेत्र के चंहुमुंंखी विकास का वादा कर, झोली फैलाकर समर्थन मांगा। पूर्व सरपंच तुहीराम चौधरी ने सभा की अध्यक्षता की। सभा में जोगेंद्र सिंह, मुल्क राज खजूरिया, विजेंद्र अग्रवाल, राजू खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। पार्टी के युवा कार्यकर्ता राजेश चौधरी के नेतृत्व में हनुमान बेनीवाल को सडक़ मार्ग से जनूथर से नगर होते हुए कठूमर लाया गया।

प्रशासन पर लगाया आरोप

सभा में बेनीवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के दबाव के चलते प्रशासन ने उनके हेलीकॉप्टर को कठूमर में विलंब से उतरने दिया।

बेनीवाल सडक़ मार्ग से कठूमर पहुंचे, हैलीकॉप्टर बाद में आया

बेनीवाल को हैलीकॉप्टर से कठूमर पहुंचना था, लेकिन वे अचानक नगर से कठूमर सडक़ मार्ग से पहुंचे। बाद में उनका हैलीकॉप्टर आया। बेनीवाल ने आरोप लगाया कि योजनाबद्ध तरीके से उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। तकनीकी बाधा बताकर हैलीकॉप्टर उतरने का समय आगे कर दिया गया। चूंकि ऐसा होने से वे आगे चौमू में होने वाली सभा में नहीं पहुंच पाते, इसलिए यह किया गया। तब उन्होंने नगर से कठूमर सडक़ मार्ग से आने का फैसला किया। बाद में हैलीकॉप्टर को आने की अनुमति दी गई।