6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इसलिए हरियाणा के गोतस्कर राजस्थान में आकर कर रहे गोतस्करी, सैकड़ों गोतस्कर हो चुके हैं गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 27, 2018

Haryana Cow smugglers smuggling in alwar rajasthan

इसलिए हरियाणा के गोतस्कर राजस्थान में आकर कर रहे गोतस्करी, सैकड़ों गोतस्कर हो चुके हैं गिरफ्तार

ललावंडी में मॉब लिंचिंग का मामला अभी गर्माया हुआ है। इसके बावजूद जिले में गोतस्करी की वारदातें थम नहीं रही। सच्चाई ये है कि जिले के सामाजिक सौहार्द पर बॉर्डर पार का ग्रहण भारी पड़ रहा हैं।

बॉर्डर पार के कुछ लोग आए दिन अलवर की सीमा में प्रवेश करते हैं और गोवंश को गाडिय़ों में भरकर ले जाते हैं। पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो जिले में गोतस्करी के मामले में जितने भी आरोपित पकड़े गए हैं, उनमें से ज्यादातर अलवर से सटे हरियाणा के जिलों के रहने वाले हैं। इनकी जिले में आवाजाही का असर यहां के सामाजिक सौहार्द पर पड़ रहा है।

हरियाणा के थे पहलू, उमर और तालीम

चाहे राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में रहा पहलू प्रकरण हो या गोविन्दगढ़ का उमर मामला। खास बात ये है कि यह सभी हरियाणा के रहने वाले थे। पहलू जयसिंह पुर नूंह मेवात का निवासी था। पुलिस की गोली से मारा गया गोतस्कर तालीम भी हरियाणा के नूंह मेवात का रहने वाले थे। खास बात ये है कि रकबर भी कोलगांव फिरोजपुर नूंह मेवात का निवासी है।

गोतस्करों के हौसले बुलन्द

ललावंडी में मॉब लिंचिंग के बावजूद जिले में गोतस्करों के हौंसले बुलन्द हैं। मुण्डावर के सिरोडखुर्द में मंगलवार रात गोतस्कर गोवंश से भरी पिकअप छोड़ भागे। इससे एक दिन पूर्व टपूकड़ा पुलिस ने एक गोतस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच गोवंश मुक्त कराए। गोतस्कर इस गोवंश को हरियाणा की ओर ले जा रहे थे। पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो जिले में हर साल गोतस्करी के 100 से 150 प्रकरण दर्ज होते हैं जो कि संभवतया प्रदेश में सबसे अधिक हैं।

डाटा बेस तैयार करेंगे

फैक्ट फाइल
गोतस्करी के प्रकरणों का लेखा-जोखा
वर्ष दर्ज प्रकरण गिरफ्तारी
2015 160 226
2016 117 248
2017 94 108
2018 ( मई माह तक) 39 28 यह सही है कि हरियाणा के अपराधियों के कारण कई बार हमारे जिले का सौहार्द प्रभावित होता है। ऐसा आगे नहीं हो इसे लेकर हरियाणा से आकर अलवर में अपराध करने वाले अपराधियों का डाटा तैयार कराया जाएगा। इसके अलावा जिले के पुलिस अधिकारियों को गोतस्कर व गोरक्षकों का डाटा बेस तैयार करने के निर्देश दिए गए है। इसके बाद हरियाणा के जिले के पुलिस अधिकारियों से बातचीत कर इसका समाधान निकालने के प्रयास होंगे।