5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ी, जयपुर रैफर

अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में किया था गिरफ्तार
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ी, जयपुर रैफर

पुलिस कस्टडी में तबीयत बिगड़ी, जयपुर रैफर

अलवर. मालाखेड़ा थाना पुलिस की कस्टडी में रविवार सुबह अवैध शराब बेचने के आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से देर शाम उसे जयपुर रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार मालाखेड़ा थाना पुलिस ने शनिवार रात करीब ८ बजे मालाखेड़ा के बालेटा निवासी रामखिलाड़ी (३५) पुत्र हीरालाल मीणा को अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से ७६ पव्वे शराब बरामद की। रविवार सुबह मालाखेड़ा थाने में पुलिस कस्टडी में आरोपी रामखिलाड़ी की तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद भी तबीयत में सुधार नहीं होने पर रामखिलाड़ी को जयपुर रैफर कर दिया गया। जिसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है।
रामखिलाड़ी के भाई रमेश का आरोप है कि उनके गांव में शराब का ठेका है। उसके ठेकाकर्मी कमरू व उन्नस है। उसका भाई रामखिलाड़ी शनिवार को कमरू और उन्नस के साथ चारपाई पर लेटा हुआ था। इसी दौरान पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और उसे शराब बेचने का झूठे मामले में गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसका भाई शराब के नशे में था और उसकी पास एक पव्वा था। रविवार सुबह जब वह थाने पहुंचा तो पुलिस एम्बुलेंस में उसके भाई को अलवर ले जा रही थी। पूछने पर पुलिसकर्मियों ने कोई जानकारी नहीं दी। उधर, एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ का कहना है कि मालाखेड़ा में अवैध शराब बेचने के मामले में गिरफ्तार आरोपी की थाने में तबीयत बिगडऩे पर उसे जयपुर रैफर किया गया है।