4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हेमसिंह भडाना के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के इस नेता ने दिया बयान, कह दी यह बात

पूर्व केबिनेट मंत्री हेमसिंह भडाना वापस भाजपा में शामिल हो गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 22, 2019

Hem Singh Bhadana Returns In BJP

हेमसिंह भडाना के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी के इस नेता ने दिया बयान, कह दी यह बात

पूर्व मंत्री हेमसिंह भडाणा शनिवार को जयपुर स्थित भाजपा कार्यालय में फिर भाजपा में शामिल हुए। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने उन्हें भाजपा में शामिल किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि पूर्व विधायक भडाणा जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके फिर से पार्टी में आने से लोकसभा चुनाव में अलवर व दौसा संसदीय क्षेत्रों में भाजपा को मजबूती मिलेगी। उल्लेखनीय है कि भडाणा गत वसुंधरा राजे सरकार में पांच साल तक मंत्री रहे। विधानसभा चुनाव में उन्हें थानागाजी से भाजपा का टिकट नहीं दिया गया। इस कारण उन्होंने थानागाजी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसके चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। थानागाजी से भाजपा ने डॉ. रोहिताश्व शर्मा को प्रत्याशी बनाया था, जो कि हार गए। लोकसभा चुनाव की शुरुआत से ही भडाणा के वापस भाजपा में आने की चर्चा थी। कई दिनों की बातचीत के बाद शनिवार को भडाणा को फिर से भाजपा में शामिल कर लिया गया।