8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2024: इस बार मार्केट में खास चार्जेबल पिचकारी, इलेक्ट्रॉनिक गन और गुलाल सिलेंडर मचाएंगे होली पर धमाल

Holi Market: होली के नजदीक आते ही बाजारों में रंग-गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। अलवर शहर के होपसर्कस , घंटाघर, पंसारी बाजार, काशीराम का चौराहा सहित शहर के मॉल में होली के लिए रंग, गुलाल व पिचकारी, मुखौटे, टोपी और हेयर विग का बाजार सज गया हैं। जहां पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ होली का सामान खरीद रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 17 Mar 2024, 3:40 PM IST

holi_pichkari.jpg

Holi Gulal And Pichkari: होली के नजदीक आते ही बाजारों में रंग-गुलाल की दुकानें सजने लगी हैं। अलवर शहर के होपसर्कस , घंटाघर, पंसारी बाजार, काशीराम का चौराहा सहित शहर के मॉल में होली के लिए रंग, गुलाल व पिचकारी, मुखौटे, टोपी और हेयर विग का बाजार सज गया हैं। जहां पर बच्चे अपने अभिभावकों के साथ होली का सामान खरीद रहे हैं। पाइप वाली पिचकारी व पिटठू बैग वाली पिचकारी की बजाय इस बार बाजार तमें बैटरी से चलने वाली पिचकारी लोगों को लुभा रही है। एक बार चार्ज करने के बाद यह घंटे तक काम करती है। होली मिलन समारोह जैसे आयोजनों के लिए गुलाल के सिलेंडर आए हुए हैं, जिनमें एक से पांच किलो तक गुलाल भरा जा सकता है, ये गुलाल एक साथ फेंका जाता है। साथ ही, वाद्ययंत्रों वाली पिचकारी जैसे वीणा, सारंगी व तानपुरा की पिचकारी भी आई हुई है।

होली के लिए आई खास टीशर्ट : होली खेलने के लिए सफेद रंग की टीशर्ट आई हुई है जो बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आ रही हैं। इसमें होली मुबारक, बूरा ना मानो होली है जैसे संदेश लिखे हुए हैं। ये टीशर्ट वॉशेबल है। इसे धोते ही रंग भी आसानी से साफ हो जाएगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान के इस जिले में निकालते हैं जिंदा शख्स की अंतिम यात्रा, जलाते हैं अर्थी, प्रशासन करता हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम


बच्चे खरीद रहे हैं मुखौटा : बच्चें को मुखौटा बहुत पसंद आ रहा है। होली के लिए शेर, भालू, बंदर, बिल्ली, लोमड़ी, रीछ आदि के मुखौटे बहुत पसंद आ रहे हैं। इसके साथ ही कार्टून करेक्टर के मुखौटे भी खूब बिक रहे हैं।
यह भी पढ़ें : अनूठी मिसाल: नमाज पढता देख बंद किये खाटू श्याम मेले के डीजे तो मुस्लिम भाइयों ने किया ऐसा काम की वायरल हुआ वीडियो

रंग-बिरंगी हेयर विग और टोपी आ रही पसंद
होली पर रंग डलने से बाल खराब हो जाते हैं। इसलिए बालों के लिए खासतौर से हेयर विग आए हुए हैं। पहले काले रंग के हेयर विग पसंद किए जाते थे, लेकिन इस बार रंग-बिरंगे बालों वाले हेयर विग आए हुए हैं, जो बहुत पसंद किए जाते हैं। इसके साथ ही टोपी, पगड़ी भी खासतौर से आई है।