5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election : अलवर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किए ताबड़तोड़ हमले, इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

https://www.patrika.com/alwar-news/ Home Minister Rajnath Singh In Alwar
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 03, 2018

Home Minister Rajnath Singh Rally In Bansur Alwar

Rajasthan Election : अलवर में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर किए ताबड़तोड़ हमले, इन मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को अलवर जिले के बानसूर कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस को विभिन्न मुददों पर घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 55-60 देश व राजस्थान पर राज किया, लेकिन लोगों के लिए कुछ नहीं किया। कांग्रेस ने जनता को धोखा दिया, छला है।

केन्द्रीय गृहमंत्री सिंह ने सभा में कहा कि भारत में मानव और प्राकृतिक संसाधनों की कमी नहीं, फिर भी देश में गरीबी एवं अन्य समस्याएं क्यों हैं। इसका कारण कांग्रेस है। साठ साल में कांग्रेस ने लोगों को छलने का काम किया है। उन्होंने राजस्थान का जिक्र कर कहा कि कांग्रेस ने 55-60 साल में जो काम नहीं किया, वह काम वसुधरा राजे ने 5 साल में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस के पास वोट मांगने का आधार नहीं है। भाजपा ने वर्ष 2013 के चुनाव के घोषणा पत्र के 95 प्रतिशत वादे पूरा करने का दावा किया। उन्होंने केन्द्र की उज्जवला, आयुष्मान भारत योजना एवं राजस्थान सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य योजना समेत अन्य योजनाओं का जिक्र कर लोगों को लाभ दिलाने का दावा किया।

प्रधानमंत्री की जात पूछने से देश का भला नहीं होगा

सिंह ने भाषण के दौरान चुटकी लेते हुए कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री की जाति पूछते हैं, क्या जाति से देश का भला होगा। उन्होंने कहा कि देश का भला इंसानियत से होगा। हमारे ऋषि मुनियों ने देश में रहने वाले लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व को अपना माना, फिर भी कांग्रेस प्रधानमंत्री की जाति पूछ रही है।

कांग्रेस के लिए मंदिर व गाय का मुद्दा

सभा के दौरान केन्द्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि चुनाव आते ही राहुल गांधी मंदिर-मंदिर पहुंच जाते हैं, कांग्रेस के लिए मंदिर व गाय का मुद्दा हो सकता है, हमारे लिए नहीं। भाजपा के लिए देश की सांस्कृतिक परम्परा का महत्व है। भाजपा मंदिर व गाय के आधार पर वोट नहीं मांगती। कांग्रेस के मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं करने पर सिंह ने कहा कि जब रण में जाते हैं तो उसका सेनापति होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं कर चुनाव से पहले ही पराजय स्वीकार कर ली है। कांग्रेस में इन दिनों कौन बनेगा मुख्यमंत्री की होड़ लगी है।

सर्जिकल स्ट्राइक पर भी कांग्रेस को घेरा

राजनाथ सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि भाजपा ने सेना व जवान के शौर्य व पराक्रम को झुकने नहीं दिया, लेकिन कांग्रेस को सेना के पराक्रम की प्रशंसा करने से भी गुरेज है। कांग्रेस कहती है कि हमने भी सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन उसकी प्रशंसा नहीं की। उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि सेना के पराक्रम की प्रशंसा होनी चाहिए या नहीं। साथ ही उन्होंने दावा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के समय भारत की अर्थ व्यवस्था विश्व में सबसे तेज बढऩे वाली बनी।