30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव मैरिज के बाद साथ रहने की जिद, अलवर रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी ने खाया विषाक्त, महिला की मौत

राजस्थान के अलवर रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी ने विषाक्त खा लिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति का अलवर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
2 min read
Google source verification

अलवर

•

image

Anil Prajapat

•

Jun 20, 2026

Alwar railway station Husband and wife

पति शेरसिंह और पत्नी निकिता। फोटो: पत्रिका

अलवर। राजस्थान के अलवर रेलवे स्टेशन पर पति-पत्नी ने विषाक्त खा लिया। जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति का अलवर के जिला अस्पताल में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार पति नौगांवा के चंडीगढ़ गांव के रहने वाले है। उसने ने ढाई साल पहले ही भरतपुर की रहने वाली निकिता से लव मैरिज की थी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी झगड़े के चलते दोनों ने विषाक्त खाया था। परिजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गोविंद सिंह का कहना है कि उसका भाई शेरसिंह ई-मित्र की दुकान पर काम करता है। उसने भरतपुर के रूपबास निवासी निकिता से करीब ढाई पहले लव मैरिज की थी। शुक्रवार को दोनों की बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद पति शेरसिंह और पत्नी निकित अलवर रेलवे स्टेशन आ गए। अलवर स्टेशन आने से पहले शेरसिंह ने विषाक्त दवा खरीदी थी। जिसे पति-पत्नी ने पी लिया।

तबीयत बिगड़ी तो बुआ के लड़के को किया फोन

कुछ ही देर में दोनों की तबीयत बिगड़ने लगी तो बुआ के लड़के शिवराम को फोन पर इस बारे में बताया। कुछ ही देर में मेहंदी बाग से बुआ का लड़का मौके पर पहुंच गया। इसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, युवक का अस्पताल में उपचार जारी है।

इसलिए साथ रहने की जिद करती थी पत्नी

चंडीगढ़ गांव निवासी 27 वर्षीय शेर सिंह ने करीब ढाई साल पहले भरतपुर जिले के रूपवास निवासी 25 वर्षीय निकिता से प्रेम विवाह किया था। शेर सिंह जयपुर में आधार केंद्र पर कार्य करता था, जहां उसकी मुलाकात पढ़ाई कर रही निकिता से हुई थी। बाद में दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। विवाह के लगभग एक वर्ष बाद उनके यहां एक बेटी का जन्म हुआ, लेकिन बीमारी के चलते ढाई माह की उम्र में उसकी मौत हो गई थी।

अस्तपाल में भर्ती शेरसिंह ने बताया कि बेटी की मौत होने से पत्नी तनाव में रहती थी और हमेशा साथ ही रहने की जिद करती थी। 2 दिन पहले ही उसकी जयपुर के एसबीआई बैंक में 26 हजार महीने में नौकरी लगी थी। वह चाहता था कि पत्नी गांव में ही रहे। लेकिन, पत्नी की जिद थी कि वो भी उसके साथ जयपुर जाएगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।

अलवर स्टेशन पर खाया विषाक्त

वह घर छोड़कर जाने लगा तो पत्नी ने पूछा कि कहां जा रहे। इस पर पति ने कहा कि मरने जा रहा हूं। इसके बाद पत्नी ने भी कर दिया कि मैं भी मरना चाहती हूं। झगड़े के चलते दोनों का गुस्सा सातवें आसमान पर था। इसके बाद गांव से अलवर आने के बाद विषाक्त खरीदा और अलवर रेलवे स्टेशन पर आकर खा लिया। हालांकि, पत्नी की मौत के बाद युवक को अपनी गलती पर पछतावा हो रहा है।