16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

18 बीघा जमीन पर बसाई अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त, इस भाव में बेच रहे थे प्लॉट

औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांवों में बगैर भूमि रूपांतरण के प्रोपर्टी डीलर कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर महंगे दामों में आमजन को प्लॉट बेच रहे थे।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

kamlesh sharma

May 22, 2025

नीमराणा कोलीला जोगा में जेसीबी से अवैध कॉलोनी ध्वस्त करते हुए। फोटो पत्रिका

नीमराणा। औद्योगिक क्षेत्र के आसपास के गांवों में बगैर भूमि रूपांतरण के प्रॉपर्टी डीलर कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर महंगे दामों में आमजन को प्लॉट बेच रहे थे। इसको लेकर बुधवार को अधिकारियों ने नीमराणा के कोलीला जोगा व माजरा काठ में 18 बीघा कृषि भूमि पर काटी गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया है।

बीडा के सहायक अभियंता राजेश यादव ने बताया कि नीमराणा के कोलीला जोगा व माजरा काठ में प्रॉपर्टी डीलर अशोक सैनी, राकेश यादव, धर्मराज यादव, राजवीर यादव व अन्य की ओर से बगैर भूमि का रूपांतरण कराए ही प्लॉटिंग कर यहां पर सड़क बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे थे।

इसको लेकर पूर्व में प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने कृषि भूमि का रूपांतरण नहीं करवाया था। इसके चलते बुधवार को चार बुलडोजर लगाकर अवैध प्लॉटिंग व कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की है।प्रोपर्टी डीलरों ने 18 बीघा कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर अवैध कॉलोनियां विकसित करने की योजना बना रखी थी। लेकिन टीम ने इन्हें ध्वस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें : जयपुर में डिमार्केशन के बाद एक्शन, यहां 80 फीट चौड़ी होगी सड़क; JDA ने दिए थे नोटिस

पहुंचा रहे थे नुकसान

बीडा के अधिकारी ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर आमजन को 13-15 हजार रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से प्लॉटों की बिक्री कर रहे थे। इसके साथ ही बीडा को भी 18 बीघा कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर 3 करोड़ 60 लाख रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे थे।

90 ए की कार्रवाई को निरस्त करवा कर रहे थे प्लॉटिंग

कोलीला जोगा में सड़क किनारे हो रही अवैध प्लॉटिंग पर पूर्व में राजस्व विभाग ने 90ए की कार्रवाई की जा रही थी। इस पर जमीन मालिक ने प्लॉटिंग के लिए रोपे गए खबे व अन्य सामान हटा दिया था और अवैध रूप से प्लॉटिंग नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद राजस्व विभाग ने 90 ए की कार्रवाई कैंसिल कर दी तो इसके बाद प्रोपर्टी डीलरों ने यहां पर प्लॉटिंग कर सड़क बनाकर प्लॉट बेचे जा रहे थे।