
सडक़ पर धड़ल्ले से दौड़ रहे अवैध वाहन
अलवर. बानसूर कस्बे से जाने वाले सभी मुख्य मार्गो पर ओवरलोङ्क्षडग वाहन दिनभर धडल्ले से क्षमता से अधिक सवारिया लेकर सभी मार्गो पर दौड रहें। जिससे कभी भी बडी सड1क दुर्घटना हो सकती है।
कस्बे से जाने वाले हरसौरा एवं नारायणपुर रोडपर आए दिन हो रही सडक़ दुर्घटना के बाद भी पुलिस प्रशासन की ओर से इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब की पुलिस प्रशासन की ओर से गत दिनों सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया था और लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई थी। लेकिन इस सबके बावजूद कस्बे के हरसौरा एवं नारायणपुर रोड पर बडी संख्या में ओवरलोडिंग वाहन क्षमता से अधिक सवारियां लेकर अपने वाहनों को संचालित कर रहें है। इस वाहनों की छतों एवं एक वाहन में 30 से 35 सवारियां बैठ कर यात्रा करते है। ऐसे में यात्रा करने वालों को हरसमय हादसे का अंदेशा रहता है लेकिन मजबूरी के चलते हुए घर पहुंचने की जल्दी में यात्री जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहें है। जिससे कभी भी बडी दुर्घटना हो सकती है। इन दोनों मार्गो पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से बडी संख्या में लोग अवैध वाहनों में बैठकर यात्रा करते है। ऐसे में पढने वाले विद्यार्थी वाहनों लटक कर यात्रा करने का मजबूर है। इस बारे में विधायक सहित प्रशासन को अवगत कराने के बाद समाधान नहीं होने से इन मार्गो पर बसे हुए ग्रामीण एवं विद्यार्थियों में रोष व्याप्त है।
इन दोनों मार्गो पर बडी संख्या में प्रतिदिन विद्यार्थी पढने के लिए कस्बे में आते है। लेकिन साधनों के अभाव में इन विद्यार्थियों को मजबूरन वाहनों में लटक कर यात्रा करनी पडती है।
इन गांवों के लिए चलते हैं ओवरलोडिंग वाहन
हरसौरा ओर नारायणपुर रोड पर वर्षों से रोडवेज बसो का संचालन नहीं है। रोडवेज का संचालन नहीं होने से क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरसोरा, गूतां शाहपुर, बाबरिया, मुगलपुर, रामनगर गिरुडी, खोहरी, होलावास, चतरपुरा, नीमूचाणा, ज्ञानपुरा, नारायणपुर, बिलाली, कराणा, नयाबास, बासदयाल, बबेडी, मांची सहित कई ग्राम पंचायत ऐसी है जहां जाने के लिए यात्रियों को ओवरलोडिंग वाहनों में यात्रा करनी पडती है।
Published on:
27 Oct 2019 06:00 am
