5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में योग दिवस पर भीड़ जुटाने में आ रहे हैं पसीने, प्रशासन कर रहा यह काम

अलवर में योग दिवस पर प्रशासन को भीड़ जुटाने में परेशानी हो रही है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 16, 2018

International yoga day : Preparation of yoga day in alwar

अलवर में योग दिवस पर भीड़ जुटाने में आ रहे हैं पसीने, प्रशासन कर रहा यह काम

अलवर. योग दिवस पर 21 जून को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में भीड़ जुटाने में प्रशासन के पसीने आ रहे हैं। इन्दिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय समारोह में पांच हजार बच्चों के आने का लक्ष्य रखा गया है जो शिक्षा विभाग के लिए भारी पड़ रहा है। योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में 5 हजार बच्चों को जुटाने के लिए शिक्षा विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। कई स्कूलों का अपना टाइम टेबिल कैलेंडर होता है जिसमें 1 जुलाई से स्कूल खुलेंगे। इसके कारण इस तेज गर्मी में बच्चों को स्टेडियम तक लाकर उन्हें योग के लिए लाना मुश्किल हो रहा है। इसमें प्रशासन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सहयोग ले रहा है।

योग दिवस की तैयारियां

जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक कार्यालय की ओर से अग्रवाल सीनियर माध्यमिक विद्यालय में योग दिवस की तैयारियों को लेकर एक बैठक हुई जिसमें एडीएम द्वितीय बीएल रमण ने योग दिवस की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया। इस बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम अरुणेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, आयुर्वेद अधिकारी केदार पांडे, मान्यता प्राप्त निजी शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष लालाराम ठाकुर ने विचार व्यक्त किए। अग्रवाल विद्यालय समिति के अध्यक्ष रमन देवड़ा व मंत्री सुनील भरतिया ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने आभार जताया।

बच्चों को दी प्राणायाम व सूर्य नमस्कार की जानकारी

अलवर. करोली कुण्ड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर तीन दिवसीय उत्कर्ष 2018 का शुक्रवार को दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारम्भ किया गया। यह कैम्प गायत्री परिवार के युवा संगठन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। गायत्री परिवार के जिला संयोजक चौधरी चरण सिंह ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता की जानकारी दी गई। इसके बाद योग, प्राणायाम व सूर्यनमस्कार के बाद अभिनय व गायन आदि कलाओं का अभ्यास कराया गया। इस अवसर पर सतीश कौशिक, डॉ. आदित्येन्द्र, विजय गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, अमित वशिष्ठ एवं अभय नरुका आदि मौजूद थे।