4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, जयपुर-चंडीगढ़ इन्टरसिटी एक्सप्रेस का आज से बदलेगा समय, जानिए क्या है नया समय

जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस के समय में बदलाव किया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Apr 24, 2019

Jaipur Chandigarh Express Time Change

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, जयपुर-चंडीगढ़ इन्टरसिटी एक्सप्रेस का आज से बदलेगा समय, जानिए क्या है नया समय

रेलवे ने जयपुर-चण्डीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में 24 अप्रेल से बदलाव किया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि जयपुर-चण्डीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस 24 अप्रेल से जयपुर से 16:40 बजे के स्थान पर 19:30 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार चण्डीगढ़-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चण्डीगढ़ से 13:00 बजे के स्थान पर 18:50 बजे प्रस्थान करेगी। इस कारण जयपुर की तरफ से आने वाली इंटरसिटी का समय तीन घंटे और चण्डीगढ़ से आने वाली इंटरसिटी का समय करीब छह घंटे बढ़ गया है।

अब अलवर से 21:55 बजे

जयपुर से चण्डीगढ़ जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन अब 21:55 बजे अलवर पहुंचेगी। अभी तक इसका समय 18:53 बजे था। करीब तीन घंटे का अंतर हो गया है। इधर, चण्डीगढ़ से जयपुर जाने वाले इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 3:07 बजे अलवर पहुंचेगी। जबकि अभी तक यह ट्रेन 21:22 बजे पहुंच रही थी।

डेली पैसेंजरों को होगी मुश्किल

चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेली पैसेंजर के लिए अच्छा विकल्प थी। जम्मूतवी एक्सप्रेस में भारी भीड़ होने के कारण खैरथल व रेवाड़ी के यात्रियों के लिए चंडीगढ़ एक्सप्रेस में सफर करना आराम दायक रहता था।