5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां जानिए कन्नौज सडक़ दुर्घटना में मारे गए अलवर के 8 लोगों की पूरी जानकारी, गांव में पसरा मातम

अलवर के 8 लोगों की कन्नौज में मौत हो गई। यहां पढि़ए मृतकों की पूरी जानकारी
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 11, 2018

Kannauj accident : Details of people died in kannauj road accident

जानिए कन्नौज सडक़ दुर्घटना में मारे गए अलवर के 8 लोगों की पूरी जानकारी, गांव मे पसरा मातम

अलवर के बानसूर के एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा यूपी के कन्नौज में हुआ। इस सडक़ दुर्घटना में 2 जनें घायल हैं। वहीं ड्राइवर को मामूली चोट आई है। सभी मृतक बानसूर क्षेत्र के रतनपुरा बालावास की ढ़ाणी के निवासी थे। एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत के बाद जिले में मातम छा गया।

ये हैं मृतक-

मृतक 1-राजू पुत्र घासी राम 2- राजू पुत्र राम जी लाल 3- विद्या देवी पत्नी उमराव 4- संतोष देवी पत्नी घासी राम 5- सालू पुत्री राजेन्द्र 6- रत्याली राम पिता राजेन्द्र सिंह। मृतक परिवार गाँव रतनपुरा बालावास तहसील बानसूर जिला अलवर के एक ही परिवार के सदस्य हैं

यह हुए घायल-

1-पप्पू कुमार यादव पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बानसूर 2- शाहिल पुत्र राजू उम्र 5 वर्ष 3- अंकित पुत्र राजू उम्र 11 वर्ष

कन्नौज पुलिस ने दी सूचना

कन्नौज पुलिस ने सुबह 6 बजे मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी। हादासे की सूचना मिलते ही गांव में सन्नाटा पसर गया। बताया जा रहा है कि
खेती-बाड़ी करता था। कल शाम बानसूर के प्रसिद्ध महाराज अशोकदास के आश्रम में गए थे, जहां एक्सप्रेस वे पर हुई दुर्घटना में इनकी मौत हो गई।

6-7 लोग कन्नौज के लिए हुए रवाना

कन्नौज पुलिस की सूचना पर गांव से 6-7 लोग कन्नौज रवाना हुए। मृतक एक ही कुनबे के हैं। अभी महिलाओं को सूचना नहीं दी गई है। मृतकों के शव कल सुबह तक आने की सूचना है।

ड्राइवर ने खड़े कंटेनर में मारी टक्कर

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर ने खड़े कंटेनर में टक्कर मारी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। इस वजह से उसने टक्कर मार दी। ड्राइवर को मामूली चोट आई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी पिचक गई, और उसके अंदर सवार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को फोन किया, और गंभीर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मरने वालों में 5 पुरुष, 3 महिलाएं है। वहीं 2 बच्चे घायल हो गए।