11 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Crime: महिला को नशीला पदार्थ पिलाकर खेत की ओर ले गए बदमाश, सुनसान जगह पर हथियार दिखाकर लूट की वारदात

Alwar Crime: कठूमर इलाके से महिला के साथ लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस वारदात में एक महिला भी शामिल रही। पहले दोस्ती कर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया फिर बेहोश होने पर खेत की तरफ लेकर चले गए।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Kamal Mishra

Apr 11, 2026

alwar crime

पीड़ित महिला (फोटो-पत्रिका)

अलवर। जिले के कठूमर कस्बे में एक महिला के साथ धोखाधड़ी और लूट की गंभीर घटना सामने आई है। बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही महिला को एक अज्ञात महिला ने पहले बातचीत के जरिए अपने झांसे में लिया और फिर अपने एक साथी युवक को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।

पीड़िता के अनुसार, बेहोशी की हालत में आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान खेतों की ओर ले गए। होश आने पर जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपियों ने उस पर दरांती से हमला कर दिया और देसी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने महिला के सोने के कुंडल, अंगूठी, मंगलसूत्र, चांदी की पायजेब और करीब 1000 रुपए नकद लूट लिए और मौके से फरार हो गए।

पीहर जाने के लिए घर से निकली थी महिला

पीड़िता ने बताया कि वह 6 अप्रैल को अपने पीहर डीग जाने के लिए घर से निकली थी और कठूमर बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान यह पूरी वारदात हुई। घटना के बाद किसी राहगीर की मदद से उसने अपने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे थाने लेकर गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखे आरोपी

जांच के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी महिला और उसके साथी की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस अब उनकी पहचान करने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

महिला ने डीएसपी को लिखा पत्र

इधर, पीड़िता ने डीएसपी को पत्र लिखकर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और आरोपियों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

बहरोड़ में महिला से कुंडल लूट गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

दूसरी तरफ बहरोड़ कोतवाली पुलिस ने 18 मार्च को शहर में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल छीनने की घटना का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अंकित सामरिया ने बताया कि चौधरियों का मोहल्ला निवासी बुजुर्ग शशिबाला ने बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ कानों में पहने हुए सोने के कुंडल छीन कर ले जाने का मामला दर्ज कराया था।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गिरोह के रेवाड़ी हरियाणा निवासी राजकुमार उर्फ राजू (46) और खैरथल निवासी गोबिन्द (35) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दोनों सोने के कुंडल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से अन्य घटनाओं को लेकर पूछताछ कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अलवर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग