5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar Crime: कचरे के ढेर में मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

अलवर जिले में खेड़ली कस्बे के सोखर गांव में शुक्रवार सुबह कचरे के ढेर में एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
khedli sokhar village

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया (फोटो - पत्रिका)

अलवर के खेड़ली थाना इलाके के सोखर गांव में एक व्यक्ति का शव मिला है। शुक्रवार की सुबह कुछ ग्रामीण सुबह शौच के लिए बाहर निकले तो गांव के बिजली घर के पास पीतमपुरा रोड पर लगे कचरे के ढेर में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा मिला। लाश को देखकर ग्रामीणों में दहशत फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कचरे के ढेर में पड़े इस शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। ग्रामीणों ने तुरंत बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना स्थानीय खेड़ली थाना पुलिस को दी।

FSL टीम मौके पर

कचरे के ढेर में लाश मिलने की खबर मिलते ही खेड़ली थाना अधिकारी विजय कुमार चंदेल भारी पुलिस जाब्ते के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता और ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने तुरंत आला अधिकारियों को इसकी रिपोर्ट दी। घटनास्थल से अहम सबूत और साक्ष्य जुटाने के लिए जिला मुख्यालय से एफएसएल (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस टीमों ने बारीकी से पूरे इलाके की छानबीन की ताकि मौत से जुड़ा कोई सुराग हाथ लग सके। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर खेड़ली के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी (शवगृह) में रखवा दिया।

मृतक की हुई पहचान, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खेड़ली थाना अधिकारी के अनुसार पुलिस की शुरुआती कोशिश मृतक की पहचान करने की थी। ग्रामीणों की मदद से शव की शिनाख्त सोखर गांव के ही रहने वाले 45 वर्षीय अशोक पुत्र मोहर सिंह के रूप में की गई है। जैसे ही अशोक की मौत की खबर उसके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन भी अस्पताल और मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया है।


हत्या की आशंका, पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

सोखर गांव के स्थानीय लोगों और ग्रामीणों का कहना है कि जिस हालत में अशोक का शव कचरे के ढेर में मिला है, उससे साफ तौर पर हत्या की आशंका नजर आ रही है। ग्रामीणों का मानना है कि किसी ने अशोक की जान लेकर सबूत मिटाने के इरादे से उसकी लाश को यहां कचरे में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से मिलने वाली लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान (जांच) किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा। इलाके में इस घटना के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग जल्द से जल्द मामले के खुलासे की मांग कर रहे हैं।