4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किरोड़ी बैंसला ने की थानागाजी दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात, कहा – ‘भविष्य में ना हो ऐसी घटना, बैठाई जाएगी पंचायत’

किरोड़ी बैंसला ने की थानागाजी दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात, कहा - 'भविष्य में ना हो ऐसी घटना, बैठाई जाएगी पंचायत'
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

rohit sharma

May 16, 2019

अलवर।

अलवर जिले के थानागाजी में हुए सामूहिक बलात्कार मामला ( Alwar Thanagazi Rape Case ) अभी तक शांत नहीं हुआ है। दुष्कर्म मामले को लेकर राजस्थान में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई है। पूरे देशभर में घटना की चर्चा है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) के रेप पीड़ित से मुलाकात करने के बाद अब हाल ही में बीजेपी में शामिल हुए गुर्जर नेता किरोड़ी बैंसला ( Kirori Singh Bainsla ) ने भी पीड़िता से मुलाकात की।

किरोड़ी ने अलवर में दुष्कर्म पीड़िता के साथ उनके परिवारजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पडिता के परिजनों से कहा कि वे उन्हें न्याय दिलाएंगे और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े रहेंगे।

वहीं, किरोड़ी बैंसला ने ये भी कहा कि जल्द ही दुष्कर्म से घटनाओं को खत्म करने के लिए जल्द ही एक पंचायत बैठाइ जाएगी और भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हो उसके लिए निर्णय किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि वे स्वयं ही सभा का आयोजन कर लोगों को जागरूक करेंगे।

राहुल गांधी ने की पीड़िता से मुलाकात, न्याय का दिए आश्वासन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलेगा, ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, गैंग रेप पीडि़त ने राहुल से मुलाकात के बाद कहा कि राहुल गांधी उनसे ऐसे मिले हैं जैसे कोई परिवार का सदस्य उनसे बात कर रहा हो। पीडि़त ने कहा कि राहुल उनसे बेहद सरलता से मिले। उन्होंने विस्तार से हमारी बात सुनी और न्याय का आश्वासन दिया। पीडि़त ने कहा कि उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से बात की। उन्हें भरोसा है कि उनकी बात सुनी जाएगी।