4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिसड्डी बहरोड़ के 3 प्रतिशत किसानों ने पार की किस्त की पहली बाधा

बहरोड़ के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने में पूरे जिले में सबसे अधिक फिसड्डी हैं। क्षेत्र में अब तक मात्र 2.98 प्रतिशत किसानों को ही योजना राशि की पहली किस्त की शर्त पूरी करने में कामयाबी मिली है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 20, 2019

kisan nidhi yijna progess report

फिसड्डी बहरोड़ के 3 प्रतिशत किसानों ने पार की किस्त की पहली बाधा

अलवर. बहरोड़ के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने में पूरे जिले में सबसे अधिक फिसड्डी हैं। क्षेत्र में अब तक मात्र 2.98 प्रतिशत किसानों को ही योजना राशि की पहली किस्त की शर्त पूरी करने में कामयाबी मिली है। शेष 97 फीसदी किसानों की फाइलें पटवार घरों में निस्तारण की राह देख रही हैं। योजना की पहली किस्त लेने की पत्रवलियों को आगे बढ़ाने में रामगढ़ क्षेत्र सबसे आगे और गोविंद गढ़ दूसरे पायदान पर है। जबकि रैणी में 5.60, कठूमर में 8.73, राजगढ़ में 9.31,अलवर में 12.12, किशनगढ़बास में 13.67,तिजारा में 13.92, कोटकासिम में 18.87, मुण्डावर में 23.71, नीमराणा में 23.98 प्रतिशत प्रकरणों का ही निस्तारण हो पाया है। प्रकरण निस्तारण में रामगढ़ 63.34 प्रतिशत के साथ सबसे आगे और गोविंदगढ़ 58.20 प्रतिशत निस्तारण के साथ दूसरे स्थान पर है।

जिले में 2 लाख 57 हजार 553 किसानों को अपने बैंक खातों में सीधे दो हजार की राशि आने का इंतजार है, लेकिन ज्यादातर आवेदन कागजी कार्रवाई में ही अटके हैं। अभी तक पटवारी स्तर पर मात्र 92 हजार 513 आवेदनों का ही निस्तारण हो पाया है। आवेदनों के निस्तारण का यह आकंड़ा तहसीलदार स्तर पर 53 हजार 195 तथा जिला कलक्टर स्तर पर 31 हजार 800 रह गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव ने पिछले दिनों योजना की समीक्षा कर लंबित आवेदनों का निस्तारण 30 जून तक करने के निर्देश दिए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार ने सभी भूमिधारक किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि, दो-दो हजार की तीन किस्तों में उनके बैंक खातों में सीधे भेजने के आदेश दिए हैं। अलवर जिले में योजना के लिए अब तक 2 लाख 57 हजार 553 किसानों ने आवेदन किया है। इनके निस्तारण की गति धीमी होने से किसानों को खाते में योजना की पहली किस्त पहुुंचने का इंतजार है।

25 फीसदी आवेदन ही आगे बढ़े

योजना के आवेदनों का प्रारंभिक निस्तारण पटवारी को करना है। जिले की 16 तहसील क्षेत्रों में अब तक पटवारी मात्र 25.65 फीसदी आवेदनों का ही निस्तारण कर पाए हैं। पटवारी स्तर पर अब तक 92 हजार 513 आवेदनों को निस्तारण किया जा चुका है, इनमें 78 हजार 572 आवेदन स्वीकृत तथा 13 हजार 941 आवेदन अस्वीकृत किए गए हैं।

तहसीलदार स्तर पर धीमी गति

तहसीलदार स्तर पर अब तक 53 हजार 195 आवेदनों का निस्तारण किया गया है, इनमें 53 हजार 164 स्वीकृत तथा 31 अस्वीकृत किए गए हैं। वहीं 50 हजार 262 आवेदनों पर ई हस्ताक्षर हो गए हैं।

जिला कलक्टर ने किया 31 हजार 800 आवेदनों का निस्तारण
योजना के तहत प्राप्त आवेदनों में जिला कलक्टर स्तर पर अभी 38 हजार 697 आवेदनों का निस्तारण किया गया है। 31 हजार 800 आवेदनों पर कलक्टर के ई हस्ताक्षर होने से किसानों के बैंक खाते में दो हजार की किस्त पहुंचने की उम्मीद जगी है।