अभी आ रहे दागी प्याज, आवक की कमी
अलवर मंडी में इन दिनों प्याज की आवक 5 से 6 हजार कट्टों तक हैं। प्याज के भाव फिलहाल 15 रुपए से 25 रुपए प्रति किलो तक है। इस बार अलवर मंडी में आने वाला प्याज दागी आ रहा है जिसका कारण मानसून के बाद आई तेज बरसात है। आगामी 10 दिनों बाद प्याज की आवक तेज हो जाएगी और इसकी गुणवत्ता में सुधार की संभावना है।