scriptcopper village Khetri in rajasthan | राजस्थान में यहां धरती उगलती है तांबा, बिछी हैं भूमिगत रेल पटरियां | Patrika News

राजस्थान में यहां धरती उगलती है तांबा, बिछी हैं भूमिगत रेल पटरियां

locationझुंझुनूPublished: Nov 08, 2022 02:48:39 pm

Submitted by:

Kamlesh Sharma

यहां की धरती तांबा उगलती है। हर दिन बड़ी मात्रा में ताम्बा निकाला जा रहा है। खेतड़ी ने कभी भारत को ताम्बे में आत्मनिर्भर बना दिया था।

copper village Khetri in rajasthan

झुंझुनूं। ताम्बा उत्पादन में झुंझुनूं जिला राजस्थान में नंबर वन है। यहां की धरती तांबा उगलती है। हर दिन बड़ी मात्रा में ताम्बा निकाला जा रहा है। खेतड़ी ने कभी भारत को ताम्बे में आत्मनिर्भर बना दिया था। वर्तमान में यहां की जमीन से करीब 370 मीटर नीचे खनन हो रहा है। जहां भूमिगत रेल पटरियां बिछी हुई हैं। केसीसी में अब माइनिंग व कंस्ट्रक्टर प्लांट को छोड़कर बाकी के प्लांट अन्य जगहों पर स्थानांतरित कर दिए। अब यहां कच्चा माल निकलता है। उसे ट्रकों में भरकर अलग-अलग जगह रिफाइनरियों में भेज दिया जाता है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.