5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़बास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बालिकाओं के साथ किया ऐसा, बालिकाओं की पढाई हो रही प्रभावित

अलवर के किशनगढ़बास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामलेे में तीसरे आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 06, 2019

Kishangarhbas Girls Molesting Case Latest Update

किशनगढ़बास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने बालिकाओं के साथ किया ऐसा, बालिकाओं की पढ़ई हो रही प्रभावित


किशनगढ़बास. क्षेत्र के सरकारी छात्रावास में बालिकाओं से छेड़छाड़ प्रकरण में चार दिन बाद मंगलवार को पुलिस ने दोनों बालिकाओं के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष 164 के बयान दर्ज कराए। वहीं, तीसरे आरोपी को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिशें दे रहे हैं। प्रकरण में अनुसंधान के लिए आमजन से सहयोग के लिए पुलिस ने एक हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया है।

राजनीतिक रसूख से प्रतिनियुक्ति पर कर रहे थे कार्य

प्रकरण में आरोपी वार्डन नीलकमल पांच साल से और उसका पति नरेश यादव तीन साल से प्रतिनियुक्ति पर चल रहे थे। वार्डन नीलकमल यादव सवाईमाधोपुर में कार्यरत थी तथा उसका पति नरेश यादव जो कि तृतीय श्रेणी के शिक्षक है, उसकी मूल पोस्टिंग भीलवाड़ा थी। राजनीतिक रसूख के चलते जुगत लगाकर नीलकमल किशनगढ़बास क्षेत्र के छात्रावास और उसका पति नरेश यादव तिजारा क्षेत्र के हिंगवाहेड़ा स्थित स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल में प्रतिनियुक्ति पर नौकरी कर थे।

बालिकाओं की पढाई हो रही प्रभावित

आगामी 7 मार्च को बोर्ड परीक्षाएं होनी है। पिछले चार दिनों से छात्रावास में गहमा-गहमी का माहौल बना हुआ है। लगातार कई विभागों के अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों, परिजनों तथा तमाशबीनों का छात्रावास परिसर में जमावड़ा लगा हुआ है। इससे छात्रावास की बालिकाओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है तथा पीडि़त छात्राओं को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बार-बार अनुसंधान को लेकर अधिकारियों के आवागमन बालिकाएं परेशान हो रही है। उधर पीडित छात्राओं के परिजन भी मामले एवं परीक्षा को लेकर चिंतित है।

प्रकरण में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता जांच कर ले गए हैं, जल्द ही वे राज्य सरकार को रिपोर्ट देंगे। इस रिपोर्ट में छात्रावासों की व्यवस्थाओं में परिवर्तन के लिए नीतिगत सुझाव भी शामिल होंगे। प्रकरण में शिक्षा विभाग को अभी छात्रावास की सहायिका एवं अन्य कर्मचारियों की गतिविधियों की गहराई से जांच के लिए कहा गया है। वार्डन के लम्बे समय तक एक ही छात्रावास में कार्यरत रहने के कारणों की जांच के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कहा गया है। सरकार को इस मामले में सभी जानकारी दी जाएगी।
इंद्रजीत सिंह,
जिला कलक्टर अलवर