5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किशनगढ़बास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में तीसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उठाया यह कदम

अलवर पुलिस की गिरफ्त से तीसरा आरोपी अभी भी दूर है।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Mar 07, 2019

Kishangarhbas Girls Molesting Case : Third Accused Out Of Police Reach

किशनगढ़बास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के मामले में तीसरा आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर, बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उठाया यह कदम

अलवर. किशनगढ़बास क्षेत्र के एक सरकारी छात्रावास में बालिकाओं से छेड़छाड़ के प्रकरण में पुलिस की ओर से गठित विशेष टीम अभी तक तीसरे आरोपी रामकेश शर्मा को नहीं पकड़ पाई है।

जबकि वार्डन नीलकमल यादव एवं उसके पति नरेश कुमार यादव को पुलिस ने मामला दर्ज होने के दूसरे दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। जिन्हें न्यायालय में पेश किया था। जहां से न्यायालय ने दोनों आरोपियों को 15 दिन की जेल के आदेश दिए थे। जानकारी अनुसार छात्रावास के मुख्यद्वार पर लगी सूची में जो भामाशाहों के नाम दर्शाए गए थे, उनमें तीनों ही आरोपियों के नाम सूची में से हटाने के लिए प्रबुद्धजनों की ओर से प्रशासन को मांग पत्र सौंपे जाने के बाद भी अभी तक प्रशासन की ओर से इसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस गश्त बढ़ाई

जांच अधिकारी प्रशिक्षु आरपीएस नेहा अग्रवाल वृत किशनगढ़बास ने बताया कि छात्रावास प्रकरण के बाद से ही बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर सजगता बरतते हुए पुलिस गश्त को बढ़ाया गया है। वहीं, सात मार्च से बोर्ड परीक्षाएं होने के कारण जांच में शिथिलता बरती जा रही है।