5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप ट्रेन में करने वाले हैं सफर तो पढ़ें यह खबर, कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 13, 2018

List Of Cancel trains Due To Fog

अगर आप ट्रेन में करने वाले हैं सफर तो पढ़ें यह खबर, कोहरे के कारण ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

अलवर. कोहरे के कारण अब रेल सेवाएं बाधित होने लगी हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा ने बताया कि अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेल सेवा को दो माह के लिए रद्द किया गया है। यह सप्ताह में दो दिन चलने वाली ट्रेन है। जिसे 15 दिसम्बर से 14 फरवरी तक रद्द किया है। इसी तरह गाड़ी नम्बर 19614 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस को 16 दिसम्बर से 15 फरवरी तक रद्द किया है। इस तरह करीब 18 दिन ट्रेन रद्द रहेगी। सप्ताह में दो दिन आने के कारण दो माह तक नहीं आएगी। जिसे कोहरे के कारण रद्द किया है। इसके अलावा ईदगाह-बांदीकुई एक्सप्रेस को 13 दिसम्बर से 15 फरवरी तक रद्द किया गया है।

इसके अलावा इलाहबाद-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा को 13 दिसम्बर से 15 फरवरी मथुरा जंक्शन तक ही संचालित होगी। मतलब यह रेल सेवा मथुरा-जयपुर के बीच आंशिक रद्द रहेगी। जयपुर इलाहबाद एक्सप्रेस 12404 नम्बर गाड़ी भी 14 दिसम्बर से 16 फरवरी तक जयपुर-मथुरा के बीच आंशिक रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेल सेवा आगरा कैंट से संचालित होीग। मतलब हावड़ा आगरा कैंट के बीच आंशिक रदद् रहेगी।

इन गाडिय़ों में डिब्बे बढ़ाएं

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि जयपुर-भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में एक थर्ड एसी, एक द्वितीय एसी डिब्बों में अस्थाई बढोत्तरी की है। इनके अलावा उदयपुर-दिल्ली सराय उदयपुर, दिल्ली सराय बीकानेर दिल्ली सराय, जयपुर लखनऊ जयपुर सहित कई गाडिय़ों में अस्थाई रूप से डिब्बे बढ़ाए गए हैं।