5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हार के डर से कांग्रेस के बड़े नेता चुनावी रण में नहीं उतर रहे, भूपेन्द्र यादव का अशोक गहलोत और पायलट पर तीखा हमला

भूपेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि हार के डर के कारण पूर्व सीएम अशोक गहलोत, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एवं भंवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोकसभा का चुनाव (RJ Lok Sabha Elections) नहीं लड़ रहे हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Suman Saurabh

Mar 17, 2024

lok-sabha-elections-bjp-leader-bhupendra-yadav-big-taunt-on-ashok-gehlot-and-sachin-pilot

अलवर। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राजस्थान में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। जहां हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि बीजेपी ने चुनावी चंदे के जरिए देश का सबसे बड़ा घोटाला किया है, वहीं केंद्रीय मंत्री और अलवर से बीजेपी प्रत्याशी भूपेन्द्र सिंह यादव ने तीखा हमला करते हुए कहा कि हार के डर के कारण पूर्व सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ( Sachin Pilot) एवं भंवर जितेंद्र सिंह सहित कांग्रेस के बड़े नेता लोकसभा का चुनाव ((RJ Lok Sabha Elections) )नहीं लड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने जिला (अलवर) पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की नहीं सुनी जा रही है। खड़गे कह रहे हैं कि पार्टी के बड़े नेताओं को लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहिए।
उन्होंने कहा कि जो पार्टी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के दर्द को नहीं समझ रही है तो देश की जनता के दर्द को क्या समझेगी। इसलिए खड़गे का बयान दर्शाता है कि कांग्रेस हताश एवं निराश है। कांग्रेस के नेताओं को लगता है कि अब यह पार्टी चौखट पर जाकर सिमट न जाए।

यादव ने एक सवाल के जबाब में कहा कि अलवर में उनके सामने भंवर जितेंद्र सिंह को नहीं उतारने का जवाब भी खड़गे ही दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पांच साल तक कांग्रेस ने रूमाल-झपट्टा वाली सरकार चलाई है। कांग्रेस नेताओं द्वारा भपेंद्र यादव को बाहरी बताए जाने के सवाल पर उन्होेंनें खुद को बाहरी नहीं, स्थानीय बताया।

गौरतलब है कि अलवर लोकसभा सीट इसलिए चर्चा में है क्योंकि बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने नया दांव खेलते हुए युवा चेहरे ललित यादव पर भरोसा जताया है। कांग्रेस 2009 से इस सीट से भंवर जितेंद्र सिंह को अपना उम्मीदवार बनाती रही, लेकिन हर बार वह जीत हासिल करने में असफल रहे। कांग्रेस ने 2024 चुनाव के लिए ललित यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो वर्तमान में मुंडावर विधानसभा सीट से विधायक हैं। यह सीट अलवर लोकसभा में ही आती है।

यह भी पढे़ं : 'राजा का बेटा नहीं बन सकता राजा'...राहुल कस्वां पर चूरू से BJP प्रत्याशी झाझड़िया ने साधा निशाना