13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता को प्रेम जाल में फंसाकर रिश्ते में लगने वाला ससुर फरार, पुलिस ने चलते ट्रक में पकड़ा

हैवानियत की हद जब सिर चढ़ती है तो उसे अपने-पराए का भी पता नहीं रहता। ऐसे दरिंदे न केवल अपने रिश्तेदारों, परिजनों व परिचितों को, बल्कि मानवता को भी शर्मशार कर देते हैं। रिश्ते भी तार-तार हो जाते हैं, जब ऐसे दंरिदे कानून के हत्थे चढ़ते हैं तो उन्हें अपनी करनी का पता चलता है। अलवर जिले के ग्रामीण अंचल में भी इसी तरह की दरिंदगी सामने आई है। रिश्ते में लगने वाला ससुर विवाहिता को गोद में मासूम सहित लेकर फरार हो गया।
less than 1 minute read
Google source verification
file photo

,

गोविन्दगढ़ (अलवर). क्षेत्र के ग्रामीण अंचल में करीब 22 वर्षींय महिला को लेकर रिश्ते में लगने वाला पड़ोसी ससुर फरार हो गया। जिसके बाद पति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला की गोद में मासूम भी थी।

पुलिस ने बताया कि 16 मई को परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर पड़ोसी भगा ले गया। पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी ट्रक चालक है जो कि पीडि़त की पत्नी को ट्रक में लेकर घूमता रहा। जैसे ही पुलिस को आरोपी का पता लगा तो हाइवे से आरोपी को गिरफ्तार कर महिला और बच्चे को दस्तयाब किया। आरोपी महिला को अन्य राज्य सहित कई स्थानों पर लेकर गया था।

पैसे खत्म हुए तो आया पकड़ में
पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास पैसे खत्म हो गए थे। आरोपी ने एक फोन पे से 3000 रुपए डलवाए। जिसके बाद जिस नंबर से पैसे डलवाए थे, उसकी लोकेशन के आधार पर आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कुछ वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी की थी। जिस महिला को आरोपी भगा कर लेकर गया था, उसकी उम्र की उसके बेटियां हैं।

तीसरी घटना
पुलिस के अनुसार लोगों ने बताया कि यह तीसरी घटना है। इससे पूर्वी भी आरोपी गांव से दो बार अलग-अलग विवाहिताओं को भगाकर ले जाने में सफल रहा। हालांकि पूर्व में सामाजिक दबाव के चलते आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हो सका।