12 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar : निर्दलीय प्रत्याशी का पति गिरफ्तार, थाने में जुटे सैकड़ों लोग, विरोध में बंद हुआ बाजार, SDM ने जमानत पर किया रिहा

Alwar : बहरोड़ में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 7 की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
2 min read
Google source verification
alwar behror independent candidate husband sanjay agarwal bail

Behror Nagar Nikay Chunav : बहरोड. थाने के सामने धरना-प्रदर्शन के दौरान जुटी भीड़। फोटो पत्रिका

Alwar : बहरोड़. अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं वार्ड नंबर 7 की निर्दलीय प्रत्याशी रेखा अग्रवाल के पति संजय अग्रवाल को शनिवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीएम के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। संजय को शुक्रवार को कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। संजय की गिरफ्तारी के विरोध में शुक्रवार को बहरोड़ का सबसे पुराना मुख्य बाजार बंद रहा।

समाज के लोग थाने ओर उपखंड कार्यालय के सामने पहुंचे और धरना-प्रदर्शन किया। संजय की पत्नी रेखा भी महिलाओं के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठीं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव से प्रेरित बताया। समाज के लोगों का आरोप था कि निर्दलीय प्रत्याशी रेखा सभापति पद की दावेदार हैं, जिसके चलते उनके पति संजय को राजनीतिक दबाव में गिरफ्तार किया गया। धरना-प्रदर्शन के दौरान बढ़ती भीड़ को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जाप्ता बुलाया गया। बहरोड़ सदर, नीमराणा, मांढ़ण और शाहजहांपुर थानों की पुलिस तैनात की गई। संजय की रिहाई के बाद समर्थकों और समाज के लोगों ने उनके पक्ष में नारेबाजी की।

बहरोड़ नगर निकाय चुनाव : EVM बंद, निर्दलीयों पर टिकी दोनों दलों की नजर

बहरोड़ नगर निकाय चुनाव में शुक्रवार को मतदान समाप्त होने के साथ ही ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में बंद हो गई, लेकिन बहरोड़ शहर की सरकार बनाने को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बहरोड़ नगर परिषद में 86.18 प्रतिशत मतदान के बाद अब भाजपा और कांग्रेस के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत-हार का आकलन करने के साथ ही बोर्ड बनाने के संभावित समीकरण जुटाने में लगे हैं।

निर्दलीयों का साथ जरूरी

बहरोड़ नगर परिषद के साथ बर्डोद और मांढ़ण नगरपालिका चुनाव में भी निर्दलीय प्रत्याशियों ने भाजपा-कांग्रेस के समीकरणों को प्रभावित किया है।

स्ट्रांग रूम में ईवीएम

शुक्रवार देर रात बहरोड़ नगर परिषद और बर्डोद नगरपालिका क्षेत्र की ईवीएम मशीनों को राजकीय महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में जमा कर सील कर दिया गया।

14 सितंबर को मतगणना का कार्य होगा

ईवीएम मशीनें राजकीय महाविद्यालय के स्ट्रांग रूम में बंद कर दी गई है। जहां पर अब 14 सितंबर को मतगणना का कार्य किया जाना है। जिसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली।
पंकज बड़गूजर, रिटर्निंग अधिकारी व उपखंड अधिकारी बहरोड़