6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका में मनुमार्ग लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर पढऩे के बाद गुप्ता दंपति दिखे प्रसन्न, मंदिर में की पूजा

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 20, 2018

Manu Marg Loot Victim Visit Temple After Accused Arrest

पत्रिका में मनुमार्ग लूट के आरोपियों की गिरफ्तारी की खबर पढऩे के बाद गुप्ता दंपति दिखे प्रसन्न, मंदिर में की पूजा

अलवर के मनुमार्ग में 13 दिसंबर की देर शाम बदमाशों ने मनुमार्ग स्थित घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को 6 दिन में ही गिरफ्तार कर लिया। सुबह सबसे पहले राजस्थान पत्रिका ने इस खबर का खुलासा किया। राजस्थान पत्रिका की इस खबर को पढकऱ आज पीडि़त घनश्याम गुप्ता व उनकी पत्नी शिवानी गुप्ता आज मंदिर पहुंचे, जहां पत्रिका से बात करते हुए पुलिस के साथ राजस्थान पत्रिका का भी धन्यवाद दिया। सुबह वे मंदिर में काफी प्रसन्न नजर आए। उन्होंने कहा कि वे मंदिर में रोज आते हैं। लेकिन आज खुशी का दिन है, तो प्रसन्नता अधिक है। घनश्याम गुप्ता ने कहा कि उन्हें आज शाम का इंतजार है, जब पुलिस इस मामले का खुलासा करेगी। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही लूट का माल भी बरामद कर लिया है। गुप्ता का कहना है कि इस घटना के बाद वे पहले से अधिक सर्तक रहने लगे हैं।