5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Matsya University : सभी विश्वविद्यालय करा रहे परीक्षा की तैयारी, हमारी डेट अभी नहीं आई

प्रदेश के सभी महाविधालय परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन मत्स्य विश्वविद्यालय यहां भी पीछे है। विश्वविद्यालय ने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 08, 2019

Matsya University Alwar Not Preparing OF Exams

Matsya University : सभी विश्वविद्यालय करा रहे परीक्षा की तैयारी, हमारी डेट अभी नहीं आई

अलवर. अलवर की राजर्षि भर्तृहरि विश्वविद्यालय परीक्षाओं की अभी तक तिथि घोषित नहीं कर सका है। राज्य के सभी विश्वविद्यालयों ने परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। मत्स्य विश्वविद्याल ने परीक्षा फार्म भरवाए हैं लेकिन परीक्षा आयोजित करने की तिथि घोषित नहीं की है जिससे छात्रों में असमंजस है। फार्म भरने के बाद इसकी प्रक्रिया में भी लंबा समय लगेगा। राजभवन की ओर से जारी कैलेंडर में भी मार्च माह में परीक्षाएं आयोजित करने के निर्देश हैं।

इन विश्वविद्यालयों में होगी परीक्षा

राजस्थान विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर परीक्षा 27 मार्च से

मोहन लाल सुखडिय़ा विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 15 फरवरी से

भरतपुर के विश्वविद्यलय में सैमेस्टर आधारित परीक्षाएं शुरू

शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर की परीक्षाएं- 16 फरवरी से

राज्यपाल कार्यालय की ओर से जारी किया गया अकादमिक कैलेण्डर

प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भ्ररने की तिथि- 1 जून से

शैक्षणिक कार्य प्रारम्भ- 2 जुलाई से

छात्रसंघ चुनाव-24 अगस्त

सह शैक्षणिक गतिविधियां- 31 जनवरी तकप्रायोगिक परीक्षाएं- 5 फरवरी सेपरीक्षा पूर्व तैयारी- 3 से 9 मार्च तकविश्वविद्यालय परीक्षाएं- 11 मार्च से।

अंतिम कार्य दिवस- 30 अप्रेल।

परीक्षा परिणाम- 15 जून तक सभी कक्षाओं का

यह कहते हैं कुलपति

हम 15 मार्च से परीक्षाएं आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं, जिसके स्टॉफ को निर्देश दे दिए हैं। राजभवन की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर की पूरी पालना की जा रही है।
- डॉ. भारत सिंह, कुलपति, राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर।