5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Result : लंबे इंतजार के बाद मत्स्य विश्वविद्यालय ने जारी किया यह परिणाम, पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

https://www.patrika.com/alwar-news/
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Oct 06, 2018

Matsya University BA First Year Result Declare

Result : लंबे इंतजार के बाद मत्स्य विश्वविद्यालय ने जारी किया यह परिणाम, पत्रिका ने उठाया था मुद्दा

अलवर. राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को स्नातक प्रथम वर्ष का परिणाम घोषित कर दिया। इस परिणाम की 36 हजार विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। राजस्थान पत्रिका ने स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम समय पर नहीं आने का मामला जोरदार तरीके से उठाया था। इसके समाचार कई बार प्रमुखता से प्रकाशित किए थे।
स्नातक प्रथम वर्ष का परिणाम समय पर नहीं आने पर कई संगठनों ने कुलपति डा. भारत सिंह को ज्ञापन दिए थे और विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से मत्स्य विश्वविद्यालय में रिजल्ट देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। एबीवीपी के नगर मंत्री सौरभ रैना ने बताया कि इस विरोध में बहुत सी छात्र व छात्राओं ने कुलपति के आगे अपना विरोध जताया। इस पर कुलपति डॉ. भारत सिंह ने स्नातक प्रथम वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही अन्य रुके हुए परीक्षा परिणाम 10
अक्टूबर तक जारी करने की घोषणा की। इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लता भोजवानी, जीडी कॉलेज छात्रसंघ अध्य्क्ष डिंपल आदि थे।