4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

*साइलेंट किलर बीमारियों को वक्त पर पहचाने

रविवार को आरडी एनसी मित्तल फाउंडेशन ,लायंस क्लब इंटरनेशनल, मित्तल हॉस्पिटल अलवर एवं एन सी डी अलवर के संयुक्त तत्वाधान में *एक मीठी पहल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर* का आयोजन प्रात: 8:30 राजगढ़ गोल चक्कर मार्केट पंजाब नेशनल बैंक के पास खंडेलवाल मेडिकल के बाहर आयोजित किया गया
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

May 20, 2019

medical-camp-in-rajghdh

*साइलेंट किलर बीमारियों को वक्त पर पहचाने


जिसमें नि:शुल्क में मधुमेह ब्लड प्रेशर तथा ओबेसिटी मोटापे की जांच की गई जिसमे 91लोग लाभान्वित हुए जिनमें से 22 मरीज उच्च रक्तचाप, 18 मधुमेह रोग से पीडि़त निकले जिनमें से करीब 8 मरीज ऐसे भी थे जिनका ब्लड शुगर लेवल 300 द्वद्द/स्रद्य से ज्यादा पाया गया उन्हें तुरंत किसी निकट के डायबिटोलॉजिस्ट या फिजिशियन से परामर्श लेने की सलाह दी गई एक मीठी पहल निशुल्क शिविर का प्रारंभ 5 मई को अलवर के विवेकानन्द नगर से प्रारंभ किया गया था उसके बाद बड़ौदामेव में भी शिविर आयोजित किया गया आज राजगढ़ में शिविर का तीसरा पड़ाव था जिसमें 91 लोग लाभान्वित हुए ।
*मित्तल हॉस्पिटल के निदेशक एवं मित्तल फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी डॉ एस सी मित्तल* ने बताया कि आज की जीवनशैली में खानपान रहन सहन तथा अन्य कई कारणों के कारण इंसान तनाव ग्रस्त जीवन व्यतीत करने पर मजबूर है तथा इन हालातों में वह अपने शरीर में पल रही इन साइलेंट किलर बीमारियों को वक्त पर पहचान नहीं पाता है इस शिविर को प्रारंभ करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही है कि नि:शुल्क जांच शिविर लगाकर लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागृति फैलाना तथा भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम में सक्रिय भागीदारी देकर योजनाओं को सफल बनाना तथा आगामी पूरे वर्ष भर अर्थात 52 सप्ताह तक अलवर के विभिन्न चिन्हित स्थानों पर ये शिविर लगा कर लोगों को जागृत करना है स्थान की सूचना 1 सप्ताह पहले उस इलाके में करवा दी जाएगी जिस स्थान पर शिविर लगाया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सके तथा ऐसे व्यक्ति जिनका अपने शरीर में पल रही बीमारियों के बारे में पता नहीं हो उनको बीमारियों की जानकारी हो सके और वह समय पर अपना इलाज करवा सके