4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में चल रहा अजीब खेल, छह लाख की रिश्वत लेने वाले का कुछ नहीं बिगड़ा, छुट्टी लेने वाले अभियंता को कर दिया निलंबित

अलवर में अवैध खनन के लिए छह लाख की रिश्वत लेने वाले का कुछ नहीं बिगड़ा, जबकी मेडिकल पर छुट्टी लेने वाले अभियंता को निलंबित कर दिया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 20, 2018

Mining department suspend an engineer for taking medical leave

अलवर में चल रहा अजीब खेल, छह लाख की रिश्वत लेने वाले का कुछ नहीं बिगड़ा, छुट्टी लेने वाले अभियंता को कर दिया निलंबित

अलवर में अवैध खनन तो जोरों पर है, लेकिन खनन विभाग में भी कई झोल हैं। खनन विभाग में अजीबो गरीब खेल चल रहा है, पहाड़ों में अवैध खनन के लिए कुख्यात रहे अलवर जिले में एक आदेश ने विभाग की पोल खोल कर रख दी। एक ओर खनिज अभियंता विजय शंकर जयपाल को बंधी के छह लाख रुपए लेते पकड़े जाने के बाद भी अब तक अलवर कार्यालय में उनके निलंबन के आदेश नहीं पहुंचे, वहीं विभागीय अधिकारियों को सूचित कर मेडिकल अवकाश पर गए एएमई को निलंबित कर दिया।

एसीबी ने पिछले दिनों बीकानेर में बड़ी कार्रवाई कर खान विभाग के खनिज अभियंता जयपाल को अवैध खनन की बंधी के छह लाख रुपए लेते रंगे हाथ पकड़ा था। एसीबी की इस कार्रवाई को एक महीने से ज्यादा समय बीत गया, लेकिन उनके पदस्थापन स्थल अलवर खनिज कार्यालय में एमई के निलंबन के आदेश अब तक नहीं पहुंचे हैं। खास बात यह कि खुद विभाग के कर्मचारियों को पता नहीं कि एमई को अभी निलंबित किया या नहीं। अलवर कार्यालय में पिछले दिनों एमई का कार्यभार एएमई पुष्पेंद्र मीणा को संभलवाने के आदेश जरूर ई-मेल पर मिले। इतना ही नहीं अलवर में अभी खनिज अभियंता पद पर किसी की नियुक्ति भी नहीं की गई है।

एएमई निलंबित

विभागीय अधिकारियों ने अलवर में कार्यरत सहायक खनिज अभियंता पुष्पेन्द्र मीणा को निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं। एएमई के निलंबन का कारण उनका मेडिकल अवकाश पर जाना बताया गया है। एएमई मीणा को निलंबित करने के बाद भी अलवर में खनिज अभियंता का चार्ज किसी को नहीं दिया गया है।

अलवर में नहीं कोई खनिज अभियंता : विभागीय आदेश की ऊहापोह के चलते अलवर के खान विभाग कार्यालय में वर्तमान में खनिज अभियंता का कार्य कोई भी अधिकारी नहीं देख रहा। कारण है कि एमई रिश्वत प्रकरण में फंस चुके हैं, वहीं एएमई को निलंबित कर दिया गया है।