भिवाड़ी सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद परिजन हरीश को इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में ले गए। गुरुवार को परिजनों ने हरीश के साथ बुरी तरह से मारपीट करने व व एससी/एसटी एक्ट तथा महिला हकीमन के परिजनों ने हरीश के खिलाफ एक्सीडेंट का परस्पर प्रकरण दर्ज कराया। गुरुवार रात हरीश की इलाज के दौरान सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। जिसका वहां पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। प्रकरण में भिवाड़ी डीएसपी देवेन्द्र सिंह अनुसंधान कर रहे हैं।