4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2018 : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू आज आएंगे खैरथल, चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

राजस्थान के रण के लिए कांग्रेस अब राजस्थान के सिंहद्वार में अपने स्टार प्रचारकों को उतार रही है। शनिवार को नवजोत सिंह सिद्धू अलवर जिले के खैरथल में सभा को संबोधित करेंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Dec 01, 2018

Navjot Singh Sidhu Rally In Alwar

Rajasthan Election 2018 : कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू आज आएंगे खैरथल, चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

राजस्थान विधानसभा चुनावों की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, चुनाव प्रचार भी तेज हो रहा है। अलवर में भाजपा के दो स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की सभाएं हो चुकी है। अब कांग्रेस अपने स्टार प्रचारक मैदान में उतार रही है। शनिवार को अलवर के खैरथल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू आएंगे। वे यहां कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. करण सिंह यादव के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। खैरथल की अनाज मंडी में उनकी सभा आयोजित की गई है। कांग्रेस चुनाव प्रभारी बस्तीराम जाट ने बताया कि सिद्धू दोपहर 12.15 बजे हेलिकॉप्टर से हायर सैकेंडरी स्कूल मैदान में बने हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद अनाज मंडी में सभा को संबोधित करेंगे।

उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस ने राजस्थान चुनाव के लिए स्टार प्रचारक घोषित किया है। नवजोत सिंह सिद्धू की सभा में पूर्व केन्द्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह सहित कांग्रेसी नेता मौजूद रहेेंगे।