5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NCR सहित राजस्थान में यहां महसूस किए भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से बाहर निकले

एनसीआर सहित राजस्थान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Feb 08, 2019

NCR Earthquake : Terror Felt In Alwar Rajasthan After Earthquake

NCR सहित राजस्थान में यहां महसूस किए भूकंप के झटके, सहमे लोग घरों से बाहर निकले

अलवर के बहरोड़, नीमराणा क्षेत्र सहित एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। क्षेत्र में दोपहर करीब 1 बजकर 52 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके करीब 60 सेकेंड तक महसूस किए गए। इस दौरान घरों के बर्तन सहित अन्य सामान हिलने लगे।
भूकंप के झटको से घबराकर लोग अपने घरों से बाहर निकले। क्षेत्र के लोगों ने बताया कि भूकंप के दौरान खड़ी बाइक भी हिलने लगी। हालांकि अभी भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है।
एनसीआर क्षेत्र में पिछले शनिवार से भूकंप का खौफ फैला हुआ है। शनिवार को अफगानिस्तान के भूकंप से दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हुए थे। इसके बाद मंगलवार को कश्मीर में आए भूकंप के हल्के झटके भी एनसीआर में महसूस किए गए। इसके बाद आज फिर से दोपहर में लोगों ने भूकंप में झटके महसूस किए।

झटकों से सहमे लोग

एनसीआर क्षेत्र में लगभग पिछले एक हफ्ते से भूकंप का खौफ है। वहीं शुक्रवार को अलवर जिले के नीमराणा क्षेत्र व आसपास के इलाके में आए भूकंप से लोग और अधिक सहम गए हैं।