5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट में हुई नवजात शिशु की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Patel

Nov 14, 2018

rajasthan news

पेट में हुई नवजात शिशु की मौत, अस्पताल प्रशासन पर लगा लापरवाही का आरोप

अलवर. जिले के जनाना अस्पताल में बुधवार को प्रसव के दौरान एक महिला के पेट में नवजात की मौत हो गई। इस पर प्रसूता के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बुद्ध विहार निवासी नारायण खंडेलवाल ने अपनी पुत्रवधू रीता खंडेलवाल को प्रसव पीड़ा होने पर अलवर के जनाना अस्पताल में सोमवार को भर्ती किया था। नारायण ने बताया कि भर्ती करने के बाद डॉक्टर रीता को देख कर गए। उसके बाद उसको एक ड्रिप लगाई गई थी। रात भर प्रसूता की कोई देखरेख नहीं हुई। बुधवार दिन में करीब 12 बजे डॉक्टरों ने प्रसूता की सोनोग्राफी करने की बात कही। सोनोग्राफी की रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टरों ने कहा कि बच्चे की मौत हो चुकी है। अब कुछ नहीं हो सकता है। जबकि नारायण ने बताया कि कुछ समय पहले भी सोनोग्राफी हुई थी। उसमें बच्चा पूरी तरीके से स्वास्थ्य था। मंगलवार जब उन्होंने अपनी बहू को अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय भी बच्चा व जच्चा दोनों ठीक थे।

अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते नवजात की मौत हुई है। वहीं प्रसूता के पति अंकित खंडेलवाल ने कहा कि समय पर इलाज नहीं मिलने के कारण उनके बच्चे की मौत हुई है। इतना ही नहीं अस्पताल प्रशासन उसके बाद भी लापरवाही दिखा रहा है। अब तक पेट से बच्चे को नहीं निकाला गया है। स्टाफ से कुछ भी बोलने पर यह लोग गाली गलौज से बात करते हैं और मरीज को ले कर जाने की धमकी देते हैं। ऐसे में अस्पताल के कर्मचारी की लापरवाही के चलते उनके बच्चे की मौत हुई है। जनाना अस्पताल में बच्चे की मौत का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी आए दिन यहा इस तरह की घटनाएं होती है। उसके बाद परिजन अस्पताल प्रशासन व स्टॉप पर लापरवाही का आरोप लगाते है। लेकिन अस्पताल प्रशासन की तरफ से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिए जाने के कारण लगातार इस तरह की घटनाओं के होने का सिलसिला जारी है।