26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नितिन सांगवान का अलवर सरस डेयरी चेयरमैन बनना लगभग तय, सिर्फ घोषणा होना बाकी  

अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन पद पर नितिन सांगवान का चयन लगभग तय हो गया है, क्योंकि इस पद के लिए केवल उनका ही नामांकन आया है।
less than 1 minute read
Google source verification

नामांकन के मौके पर नितिन सांगवान और मंत्री संजय शर्मा (फोटो - पत्रिका)

अलवर सरस डेयरी के चेयरमैन पद पर नितिन सांगवान का चयन लगभग तय हो गया है, क्योंकि इस पद के लिए केवल उनका ही नामांकन आया है। दोपहर 2 बजे औपचारिक घोषणा की जाएगी। दो दिन पहले हुए चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल के 12 निदेशक निर्वाचित हुए थे। माना जा रहा है कि चेयरमैन पद पर सांगवान निर्विरोध चुने जाएंगे। नितिन सांगवान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के पीए हैं। सरस डेयरी में लंबे समय से चल रही खींचतान अब खत्म होती दिख रही है। इससे पहले यह पद कांग्रेस नेता विश्राम गुर्जर के पास था।