6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर को तेरह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा, गर्लफ्रेंड जिया सात दिन की रिमांड पर

राजस्थान के अलवर जिले में अदालत ने कुख्यात बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गुर्जर को आज तेरह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Santosh Trivedi

Jan 30, 2021

papla_gurjar_1.jpg

अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में अदालत ने कुख्यात बदमाश विक्रम गुर्जर उर्फ पपला गुर्जर को आज तेरह दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। दो दिन पहले ही गिरफ्तार किए गए पपला गुर्जर को अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बहरोड की अदालत में पेश किया गया जहां उसे तेरह दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

इस मामले को देख रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया कि पपला गुर्जर की जेल में शिनाख्त परेड कराई गई। उसके बाद उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत में पेश किया गया जहां उसे ग्यारह फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उल्लेखनीय है कि पपला गुर्जर को गिरफ्तार करने के बाद शुक्रवार को दो दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

उन्होंने बताया कि उसके पुलिस हिरासत के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी और जहां-जहां भी उसने फरारी काटी है और फरारी में जिसने सहयोग किया है वहां पर भी ले जाकर इसकी शिनाख्त कराई जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने पपला की गर्लफ्रेंड जिया को 7 दिन की रिमांड पर लिया था।

गौरतलब हैं कि पपला गुर्जर पांच सितंबर 2019 की रात बहरोड़ हाईवे से करीब 32 लाख रुपए के साथ पकड़े जाने के बाद अगले दिन छह सितंबर की सुबह उसके साथियों के थाने पर हमला कर देने से वह फरार हो गया था।

इसके बाद उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने पांच लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया। पपला गुर्जर को पुलिस ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बुधवार देर रात उसकी महिला मित्र के साथ गिरफ्तार किया था।