5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब जनता का वक्त, खुलकर बोले कि पांच साल परेशानियों में कटे

अब जनता का वक्त, खुलकर बोले कि पांच साल परेशानियों में कटे
3 min read
Google source verification
अब जनता का वक्त, खुलकर बोले कि पांच साल परेशानियों में कटे

अब जनता का वक्त, खुलकर बोले कि पांच साल परेशानियों में कटे

वार्ड ५० में ‘आपका मंच, आपकी बात’ में शहर की सरकार बनाने वाले मतदाता की आवाज
आज वार्ड ५८ में स्कीम दो स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में मिलेंगे
पत्रिका अलवर फेसबुक पर लाइव व पत्रिका टीवी पर भी

अलवर.
दीपावली के बाद अब नगर निकाय चुनावी दंगल होना है। पांच साल बाद वापस मतदाता का वक्त आया है। १६ मई को होने वाले नगर परिषद के वार्ड चुनाव से पहले वोटर को तय करना है कि कैसे अच्छे, शिक्षित व विकास कराने में सक्षम नेता को चुना जाए। जिसके लिए राजस्थान पत्रिका ने जनता को ‘आपका मंच, आपकी आवाज’ से जनता की बात सामने लाने की शुरूआत की है। पहले दिन स्कीम दो का आधा हिस्सा वार्ड ५० ( पुराना वार्ड ३७) में जुबली बास चौराहे के पास आपका मंच आपकी बात में मतदाता खुलकर बोले। पांच साल तक जिन समस्याओं से
लोग घिरे रहे उनको सामने रखा। वार्डवासियों ने चुनावी चौपाल में जिस तरह अपनी बात रखी उसे आप भी जानिए।
चेंजमेकर बनने को आगे आए
इस चुनावी चर्चा में काफी मतदाता पत्रिका के चेंजमेकर अभियान से जुडऩे को भी आगे आए। उन्होंने कहा कि इस बार वे एेसे प्रत्याशी को चुनेंगे जो असल में जनता के बीच में रहकर उनके कार्य कराने की मंशा से चुनाव लड़ रहा है। अब मतदाता आपस में चर्चा करने लगे हैं। पिछले पांच साल झेली परेशानरियों को हर हाल में दूर कराने के लिए अच्छे जनप्रतिनिधि की जरूरत है।
मूलभूत जरूरतें अधूरी, परेशानी पूरी
पानी के कारण पूरा वार्ड परेशान हैं। खासकर पेयजल लाइनों के अंतिम छोर वाले मकानों में तो कुछ मिनट ही पानी पहुंचता है। न जाने कितनी बार शिकायतें हो गई। प्रदर्शन करने के बावजद अब भी जुबली बास के आसपास पानी की समस्या बड़ी है।

सम्पतराम सैनी, गली नम्बर दो वार्ड ५०
पानी की समस्या सबसे बड़ी है। हर तरफ दिक्कत है। इसके अलावा कचरा नियमित रूप से नहीं उठता है। जिसके कारण नालियों में कचरा भरा मिलेगा। कोई सुनने वाला नहीं है। गंदगी से हो रही परेशानी जनता ही झेल रही है।
मदनलाल सोनी, गली नम्बर एक, वार्ड ५०
टैंकर मंगाने पड़ रहे
शहर की सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया। पानी के बिल हर बार आते हैं। पानी आता है या नहीं ये कोई नहीं पूछता है। बिल नहीं भरे तो कनेक्श काट दिया जाता है। पानी नहीं मिले तो बिल कम आए। एेसा कुछ नहीं है।
शिवचरण चौधरी, वार्ड ५०
बीमारियों में जकड़ रहे
कचरा नियमित नहीं उठाने से नालियों में गंदगी भरी मिलती है। जिसके कारण यहां के बाशिंदे बीच-बीच में मौसमी बीमारियों में जकड़ लिए जाते हैं। डोर टू डोर कचरा संग्रहण भी पूरा नहीं होने वार्ड में बुरे हाल हैं।
देवेन्द्र कुमार, स्कीम दो
पेयजल सप्लाई में भेदभाव
यहां की जनता के साथ पेयजल सप्लाई में भी भेदभाव होता है। जब जनता शिकायत करती है तो जेईएन मौके पर आते हैं। लेकिन उसके आते ही सप्लाई चालू कर दी जाती और जाने के बाद बंद हो जाती है। बराबर सप्लाई नहीं होने से परेशानी है।
मुकेश सैनी, गली नम्बर एक, वार्ड ५०
पेंशन व बीपीएल कार्ड नहीं बने
जरूरतमंदों की पेंशन और बीपीएल कार्ड नहीं बने। एेसे कई परिवार सालों से धक्के खा रहे हैं। जिनको सरकार की तरफ से कोई सहायता नहीं मिल पाती। जबकि असल में ये सरकारी योजनाओं के हकदार हैं लेकिन, किसी ने वार्ड के लोगों की सुध नहीं ली।
राजू सैनी, वार्ड ५० निवासी
डिस्पेंसरी तक नहीं
आप देखिए स्कीम दो का यह सघन आबादी क्षेत्र हैं। यहां कोई डिस्पेंसरी नहीं है। पहले से चालू डिस्पेंसरी बंद रहती है। अब छोटी सी बामारी के लिए आमजन को सरकारी अस्पताल पहुंचना पड़ता है। लेकिन, कोई पूछने वाला नहीं है।
भारतभूषण, गली नम्बर एक, वार्ड ५०
बस स्टॉप भी नहीं
शहर जैसा सिस्टम बनाया नहीं गया। अलवर शहर में रहकर भी यहां बस स्टॉप सुनिश्चित नहीं है। जहां आमजन को बाजार आने-जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस बार हम जनता के बीच आने वाले को ही पार्षद चुनेंगे।
हरीप्रसाद, वार्ड ५० निवासी


आज स्कीम दो में जनता की आवाज

पत्रिका की टीम बुधवार को स्कीम दो के वार्ड ५८ में स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में पहुंचेगी। आपके वार्ड में जन समस्याएं हैं और शहरी सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं और वार्ड में कराए विकास व जरूरतों को रख सकते हैं।