21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शीतला माता मंदिर के दानपात्र से डेढ़ लाख की चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी घटना 

बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव स्थित शीतला माता मंदिर में दानपात्र से करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आई है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
less than 1 minute read
Google source verification

दानपात्र ले जाते हुए चोर

बानसूर क्षेत्र के बिलाली गांव स्थित शीतला माता मंदिर में दानपात्र से करीब डेढ़ लाख रुपए की चोरी की घटना सामने आई है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। सुबह जैसे ही चोरी की जानकारी मिली, बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में एकत्र हो गए। सूचना पर बासदयाल थाना प्रभारी प्रदीप सिंह पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने दान पात्र और आसपास के क्षेत्र से साक्ष्य जुटाए हैं। शीतला माता मंदिर क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। यहां हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं, वहीं होली के बाद बास्योड़ा पर लगने वाले मेले में हजारों लोग शामिल होते हैं। दानपात्र चोरी की इस वारदात से श्रद्धालु और ग्रामीण बेहद नाराज हैं।


सरपंच हंसराज दौराता सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पुलिस के प्रति रोष जताया और जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की। पुलिस का कहना है कि मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस जल्द चोरो को पकड़ लेगी।