5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर में यहां फिर मिला गोवंश का मांस, एक आरोपी गिरफ्तार

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Sep 18, 2018

One arrested with cow beef in tijara alwar

अलवर में यहां फिर मिला गोवंश का मांस, एक आरोपी गिरफ्तार

तिजारा. अलवर के तिजारा में पुलिस ने अलापुर में गोवंश का मांस बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि रविवार रात्रि 10.45 पर एएसआई दयाचंद मय जयप्रकाश, मोहनसिंह, चालक सुभाष सायंकालीन गश्त व चैकिंग के लिए हाइवे पर गश्त करते हुए जैन मंदिर पहुंचे।

जहां मुखबिर से सूचना मिली कि अलापुर में लियाकत उर्फ ककड़ी पुत्र अजीमा मेव के घर के सामने बने छप्पर में लियाकत व 8-9 जने गौकशी कर मांस को बेचने के लिए प्लास्टिक कि थैलियों में पैक कर रहे हैं। उसी घर के सामने तीन बाइक खड़ी हैं। सूचना पर एएसआई मय जाब्ता जैन मंदिर से रवाना होकर लियाकत मेव के घर के सामने पहुंचे छप्पर में बिजली बल्ब की रोशनी में 8-9 जने गौमांस को काटते नजर आए व उनके पास ही एक महिला बैठी दिखी, जो मांस को थैलियों में भर रही थी। गौकशी करने वाले व महिला, पुलिस जाब्ता देखकर भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया तो उनमें से एएसआई ने मेंढक़ व बोडा निवासी रूपबास, लियाकत उर्फ ककडी पुत्र अजीमा निवासी अलापुर मेव को पहचान लिया। सभी आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। भागने वालों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसने अपना नाम आबिद उर्फ बंदा पुत्र हनीफ निवासी अलापुर मेव बताया। इस दौरान एसआई गौरव प्रधान मय जाब्ता मौके पर पहुंचे तथा निरीक्षण किया तो एक प्लास्टिक कट्टे की पल्ली पर गौकशी के अवशेष तथा धारदार छुरा, लकड़ी का गुटका व तराजू मिले। मौके पर 3 बाइक मिली व एक रस्सा पड़ा हुआ था। मौके पर पकड़े व्यक्ति आबिद ने गौकशी करने वालों के नाम लियाकत उर्फ ककड़ी, शौकत उर्फ बिल्ला पुत्र इस्राइल, मकसूद पुत्र इलियास, घुन्ना उर्फ उन्नस पुत्र इस्राइल, साहुन पुत्र इब्रान, फरियाना पत्नी लियाकत निवासी अलापुर मेव थाना तिजारा एवं मेंढक़, बोडा पुत्रान छज्जू निवासी रूपबास होना बताया।

पुलिस ने मौके पर पाए गए अवशेष व औजार कब्जे में लेकर तीनों बाइकों को जब्त किया। आबिद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया। मौके से जब्तशुदा गौमांस का पशु चिकित्सक से मेडिकल करा दफन कराया गया।